{"_id":"62263652e3781c7570308bb5","slug":"married-woman-was-beaten-to-death-for-not-giving-her-car-in-dowry-palwal-news-noi6360784179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में कार नहीं देने पर विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में कार नहीं देने पर विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन
विवाहिता शीतल का फाइल फोटो।
- फोटो : Palwal
पलवल। दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर गांव सहराला में शादी के 9 महीने बाद ही शीतल को पीट-पीटकर मार डाला। मामले को आत्महत्या दर्शाने के लिए शीतल के शव को फंदे पर लटका दिया। दहेज की मांग को लेकर कई बार पंचायतें भी हुईं, जिसमें ससुरालवालों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन, इसके बावजूद आरोपियों ने हत्या कर दी। गदपुरी थाना पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार के अनुसार, गांव अलावलपुर निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत में कहा कि 21 मई 2021 को उसने अपनी बेटी शीतल की शादी गांव सहराला निवासी किशनलाल के बेटे धीरज के साथ की थी। शादी के बाद दहेज में कार की मांग की जाने लगी। कार की मांग पूरी नहीं होने पर शीतल के साथ उसका पति धीरज और अन्य पारिवारिक सदस्य मारपीट करने लगे। मारपीट के कारण दो महीने तक शीतल मायके में रही। सामाजिक तौर पर कहासुनी के बाद ससुराल वाले शीतल को लेकर गए। शीतल को पीटने के लिए धीरज को उसका फूफा समय सिंह भी उकसाता था। शिकायत में कहा गया कि धीरज के अपनी भाभी के साथ संबंध हैं। शीतल जब पति धीरज से अवैध संबंधों को लेकर कहासुनी करती थी तो वो उसके साथ मारपीट करता था। अवैध संबंधों में आडे़ आने और कार की मांग पूरी नहीं होने पर शीतल को रविवार रात पीट-पीट कर मार डाला और शव फंदे से लटका दिया।
मामले में पुलिस ने शीतल के पति धीरज, जेठ भूप सिंह, वंदना, सास सतन और ससुर किशनलाल के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।