फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Married woman murdered for not fulfilling dowry demand

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या

Thu, 29 Jul 2021 05:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Married woman murdered for not fulfilling dowry demand
हथीन। दहेज न मिलने पर ससुराल वालों द्वारा फांसी लगाकर महिला की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पति सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जोगेंदर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा अंतर्गत गांव हताना निवासी अजय सिंह ने बताया कि उसकी बहन सीमा की शादी 29 अप्रैल 2017 को हथीन उपमंडल के गांव भमरोला निवासी योगेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति और उसकी ससुराल के अन्य सदस्य उसकी बहन के साथ मारपीट करते आ रहे हैं। पति उनसे दहेज में 7 लाख रुपये की मांग करता है और मांग पूरी नहीं होने की एवज में उसकी बहन के साथ आए दिन मारपीट करता। कई बार मामले को समझा-बुझाकर सुलझाने की कोशिश की थी। बाद में उसकी बहन की फंदा लगाकर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार को सुबह उसे सूचना दी गई कि उसकी बहन ने फंदा लगा लिया है।
विज्ञापन

वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि सीमा मृत पड़ी हुई थी। वहीं, थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि ससुराल पक्ष के चार लोगों पति योगेश, सास संतोष व चचिया ससुर रवि, चचिया सास सुनीता के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूर्व सरपंच सहजराम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी का झगड़ा चल रहा था। जिसके चलते सीमा ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed