फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Married woman dies on anniversary, dead body found hanging

Palwal News: सालगिरह के दिन विवाहिता की मौत, फांसी पर लटका मिला शव

Sat, 22 Apr 2023 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies on anniversary, dead body found hanging
22श्चड्डद्यश्च11- अस्पताल में मौजूद मृतका के परिजन।
विज्ञापन

22श्चड्डद्यश्च12- मृतका मोनिका का फाइल फोटो।
-------
पुलिस ने पति, सास व जेठानी पर किया मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शादी की सालगिरह के दिन ही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने फांसी का फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। एक साल पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी। घटना शुक्रवार आधी रात की है। शुक्रवार रात करीब साढे 12 बेज विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति, जेठानी व सास के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
थाना प्रभारी रेणू शेखावत के अनुसार, जिला रेवाड़ी के धारूहेड़ा स्थित गांव मालपुरा निवासी भरत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीते साल 21 अप्रैल को उन्होंने अपनी बेटी की शादी पलवल के रामनगर दुकड़िया मोहल्ला निवासी निशांत के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले मोनिका को परेशान करने लगे। मोनिका से बाइक, एलइडी टीवी व रुपयों की मांग की जाने लगी। बेटी का घर बसाने के लिए कई बार रुपये दिए गए, परंतु आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। मोनिका के पति निशांत के उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं। आरोपी पति, सास विमला व भाभी भारती अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। 21 अप्रैल की रात को करीब 12 से एक बजे बीच आरोपियों ने मोनिका को फांसी लगाकर हत्या कर दी। करीब ढाई बजे उन्हें फोन कर सूचना दी। सुबह जब वे पलवल पहुंचे तो मोनिका के शव को चारपाई पर लिटाया हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मोनिका की शादी की सालगिरह थी। सालगिरह को लेकर वह काफी उत्सुक थी। उसने सालगिरह मनाने की पूरी तैयारी की थी, परंतु ससुराल वालों को यह मंजूर नहीं था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed