{"_id":"576132e34f1c1bc54d11cbb6","slug":"market","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर बंद रहीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर बंद रहीं दुकानें
palwal
Updated Wed, 15 Jun 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की कार्यशैली से नाराज और चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दुकानदारों ने मंगलवार को भी हसनपुर का बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में सभी दुकानदार एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला और पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल से मिले और उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
मंगला व दुग्गल द्वारा मामले में लिप्त आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करनेके आश्वासन के बाद दुकानदारों का गुस्सा शांत हुआ और दोपहर बाद अपनी दुकानें खोलीं। बता दें कि हसनपुर निवासी संजय गर्ग बाजार में परचून की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
उसकी दुकान पर गांव जटौली निवासी लालू उर्फ नीतू नौकरी करता था। लालू पिछले काफी समय से उसके गोदाम में से परचून का सामान निकाल कर ले जा रहा था जिसे किसी ने देख लिया। संजय की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। सोमवार को दुकानदारों द्वारा विरोध करने पर थाना प्रभारी ने आश्वासन तो दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन