फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Man arrested for cheating in the name of selling pet dogs

Palwal News: पालतू कुत्ते बेचने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Oct 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 24 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for cheating in the name of selling pet dogs
फर्जी सिम और सोशल मीडिया के जरिये कर रहा था ऑनलाइन ठगी
विज्ञापन

मोबाइल से संदिग्ध चैटिंग, क्यूआर कोड और नकली विज्ञापन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले की साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक नए तरीके का खुलासा करते हुए एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर पालतू कुत्ते बेचने के नाम पर लोगों को जाल में फंसा रहा था। आरोपी फेसबुक पर कुत्तों की आकर्षक तस्वीरें और नकली विज्ञापन डालकर इच्छुक लोगों से अग्रिम भुगतान मंगवाता था और फिर रकम हड़पकर गायब हो जाता था। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार के निर्देशन में पुलिस उप-निरीक्षक मोहित भाटी व टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

जानकारी के अनुसार, 23 अक्तूबर को एसआई मोहित भाटी अपनी टीम के साथ हथीन रेस्ट हाउस चौक पर अपराध रोकथाम अभियान के तहत मौजूद थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि नूंह जिले के गांव गोकलपुर निवासी अबरारहक हथीन बाईपास रोड पर बैठकर फर्जी सिम से फेसबुक पर पालतू कुत्ते बेचने के नाम पर ठगी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की और आरोपी को मौके से काबू कर लिया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान आरोपी के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें फर्जी सिम चल रहा था। मोबाइल की जांच में व्हाट्सएप पर संदिग्ध चैट, पालतू कुत्तों की तस्वीरें, क्यूआर कोड और फर्जी फेसबुक पेज मिले। जांच में यह भी सामने आया कि यह मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति सहाबू के नाम पर पंजीकृत है, जिसके खिलाफ पहले भी शिकायत दर्ज थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed