फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Major thefts in Palwal-Hodal, jewellery and cash worth lakhs stolen

Palwal News: पलवल-होडल में चोरी की बड़ी वारदातें, लाखों के जेवर व नकदी ले गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Major thefts in Palwal-Hodal, jewellery and cash worth lakhs stolen
विज्ञापन


एक हफ्ते में कई वारदात, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
ब्यापारी बोले, एक ही गिरोह पर शक, लगातार वारदातों से बढ़ी चिंता


संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल/होडल। जिले में चोरी की घटनाएं थमने के बजाय लगातार बढ़ रही हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर चोरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई बड़ी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती और लोगों की चिंता बढ़ा दी है। होडल, गदपुरी और कैंप थाना क्षेत्र में हुई तीन बड़ी चोरियों में लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और घरेलू सामान चोरी कर लिए गए। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
श्याम कॉलोनी से 13 तोले गहने व नकदी ले गए : पहली घटना होडल के श्याम कॉलोनी क्षेत्र की है, जहां अज्ञात चोरों ने सुरेंद्र कुमार के घर को निशाना बनाया। रविवार रात चोर घर में घुस आए और संदूक व लॉकर का ताला तोड़कर करीब 12 से 13 तोले सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। इनमें चार चूड़ियां, दो नेकलेस, दो चेन, एक नथ और दो जोड़ी कुंडल शामिल हैं। इसके अलावा 10 से 15 हजार रुपये नकद और कुछ चांदी के जेवर भी चोरी हुए। पीड़ित ने बताया कि वह कैंसर से पीड़ित हैं और घटना से बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन



गहने व 50 हजार कैश लेकर हुए फरार :
दूसरी वारदात गदपुरी थाना क्षेत्र के गांव जनौली में हुई, जहां कस्तुरी के बंद घर को निशाना बनाया गया। वह अपनी बेटी के पास गई हुई थीं। वापस लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला। चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण, करीब 50 हजार रुपये नकद, दो गैस सिलेंडर और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाड़े घर में हुई चोरी : तीसरी घटना कैंप थाना क्षेत्र के कुसलीपुर में दिनदहाड़े हुई चोरी की है। इंद्रपाल और उनकी पत्नी ऑफिस गए हुए थे। दोपहर में घर लौटने पर मुख्य गेट और अलमारी के ताले टूटे मिले। चोर करीब 1.5 लाख रुपये नकद, 20 तोले सोने के जेवरात और भारी मात्रा में चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी मामलों में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।




एक हफ्ते पहले कई दुकानों में हुई थी चोरी : शहर के व्यस्त मीनार गेट इलाके में 8 अप्रैल की रात चोरों ने एक साथ कई दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और सामान चोरी कर लिया। न्यू कॉलोनी निवासी दीपक जुनेजा की “जुनेजा सिलेक्शन” नामक दुकान में चोर छत के रास्ते दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे जब दीपक दुकान खोलने पहुंचे तो गल्ला बाहर पड़ा मिला। जांच करने पर गल्ले में रखे करीब 1.90 लाख रुपये नकद और 80 से 90 हजार रुपये के कपड़े चोरी पाए गए। दुकान के ऊपर लगा शटर भी टूटा मिला। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो संदिग्ध युवक चोरी करते हुए नजर आए हैं। इसी रात चोरों ने आसपास की अन्य दुकानों को भी निशाना बनाया। अजय कुमार की दुकान से 10 से 15 हजार रुपये, अंकुर गोयल की दुकान से 8 से 10 हजार रुपये, तरुण की साइकिल स्टोर से 1200 से 1500 रुपये तथा विपिन गोयल की दुकान से 2 से 2.5 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। पीड़ित व्यापारियों ने कहा कि सभी वारदातें एक ही गिरोह द्वारा की गई प्रतीत होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article