{"_id":"616703a19a544401e35de08e","slug":"major-road-accident-on-kjp-expressway-bus-falls-off-as-sterring-fails-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीपी एक्सप्रेसवे पर हादसा: स्टेयरिंग फेल होने पर पलटी बस, दो बच्चों सहित 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीपी एक्सप्रेसवे पर हादसा: स्टेयरिंग फेल होने पर पलटी बस, दो बच्चों सहित 10 घायल
Wed, 13 Oct 2021 09:39 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 13 Oct 2021 09:39 PM IST
सार
जब तक चालक इमरान बस को नियंत्रित कर पाता, तब तक तेज गति होने के कारण बस पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार करीब 10 लोग घायल हो गए। बस में करीब लोग सवार थे। दुर्घटना होते ही वहां चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह स्टेयरिंग फेल होने से एक बस पलट गई। इसमें सवार दो बच्चों सहित करीब 10 लोग घायल हो गए। इनमें से छह को फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य चार लोगों को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। बाद में फरीदाबाद बादशाह खान अस्पताल में भर्ती सभी छह घायलों को भी गंभीर हालत के कारण दिल्ली स्थित सफदरजंग में भेज दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चांदहट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार, एक बस हरदोई से पानीपत जा रही थी। रास्ता भूलने के कारण बस केजीपी से होते हुए पलवल के पास जल्हाका गांव पहुंच गई। जब बस जल्हाका गांव के पास केजीपी पर पहुंची तो अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। जब तक चालक इमरान बस को नियंत्रित कर पाता, तब तक तेज गति होने के कारण बस पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार करीब 10 लोग घायल हो गए। बस में करीब लोग सवार थे।
दुर्घटना होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। बस के पलटते ही वहां से निकल रहे अन्य वाहन रुक गए तथा उनमें से लोग निकलकर बस में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में भेज दिया। अस्पताल में दो बच्चों सहित छह लोगों को भर्ती कर लिया गया तथा जबकि अन्य चार लोगों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया गया।
विज्ञापन
फरीदाबाद बादशाह खान अस्पताल में भर्ती भूपेंद्र, सुनीता, चालक इमरान, परिचालक आदिल तथा छह वर्षीय बच्ची पूर्वी और 10 वर्षीय खुशबू का उपचार शुरू करा दिया गया। लेकिन, कुछ देर बाद ही उनकी भी हालत खराब होने पर उन्हें भी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया गया। हादसे में घायल परिचालक आदिल की मानें तो बस हरदोई से पानीपत जा रही थी।
जैसे ही बस केजीपी हाइवे पर पलवल कट से होते हुए जा रही थी कि स्टेयरिंग जाम होने के चलते यह हादसा हो गया। उसने बताया कि उसके साथ बस में दो ड्राइवर और मौजूद थे। चांदहट पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को फरीदाबाद में भर्ती कराया गया है। कार्रवाई दर्ज कर ली गई है।