फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Major road accident on KJP expressway bus falls off as sterring fails many injured

केजीपी एक्सप्रेसवे पर हादसा: स्टेयरिंग फेल होने पर पलटी बस, दो बच्चों सहित 10 घायल

Wed, 13 Oct 2021 09:39 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 13 Oct 2021 09:39 PM IST
सार

जब तक चालक इमरान बस को नियंत्रित कर पाता, तब तक तेज गति होने के कारण बस पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार करीब 10 लोग घायल हो गए। बस में करीब लोग सवार थे। दुर्घटना होते ही वहां चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Major road accident on KJP expressway bus falls off as sterring fails many injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह स्टेयरिंग फेल होने से एक बस पलट गई। इसमें सवार दो बच्चों सहित करीब 10 लोग घायल हो गए। इनमें से छह को फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य चार लोगों को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। बाद में फरीदाबाद बादशाह खान अस्पताल में भर्ती सभी छह घायलों को भी गंभीर हालत के कारण दिल्ली स्थित सफदरजंग में भेज दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चांदहट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक बस हरदोई से पानीपत जा रही थी। रास्ता भूलने के कारण बस केजीपी से होते हुए पलवल के पास जल्हाका गांव पहुंच गई। जब बस जल्हाका गांव के पास केजीपी पर पहुंची तो अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। जब तक चालक इमरान बस को नियंत्रित कर पाता, तब तक तेज गति होने के कारण बस पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार करीब 10 लोग घायल हो गए। बस में करीब लोग सवार थे। 
विज्ञापन


दुर्घटना होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। बस के पलटते ही वहां से निकल रहे अन्य वाहन रुक गए तथा उनमें से लोग निकलकर बस में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में भेज दिया। अस्पताल में दो बच्चों सहित छह लोगों को भर्ती कर लिया गया तथा जबकि अन्य चार लोगों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद बादशाह खान अस्पताल में भर्ती भूपेंद्र, सुनीता, चालक इमरान, परिचालक आदिल तथा छह वर्षीय बच्ची पूर्वी और 10 वर्षीय खुशबू का उपचार शुरू करा दिया गया। लेकिन, कुछ देर बाद ही उनकी भी हालत खराब होने पर उन्हें भी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया गया। हादसे में घायल परिचालक आदिल की मानें तो बस हरदोई से पानीपत जा रही थी। 


जैसे ही बस केजीपी हाइवे पर पलवल कट से होते हुए जा रही थी कि स्टेयरिंग जाम होने के चलते यह हादसा हो गया। उसने बताया कि उसके साथ बस में दो ड्राइवर और मौजूद थे। चांदहट पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को फरीदाबाद में भर्ती कराया गया है। कार्रवाई दर्ज कर ली गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed