फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Major Amit Phagana of Palwal named in army recruitment scam

सेना भर्ती घोटाला कांड में पलवल के मेजर अमित फागना का नाम

Tue, 16 Mar 2021 09:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Major Amit Phagana of Palwal named in army recruitment scam
पलवल। सेना भर्ती घोटाला कांड में पलवल के मेजर अमित फागना का नाम आने के बाद एक बार फिर से जिला सुर्खियों में आ गया है। इस घोटाला कांड की जांच के चलते सोमवार को देशभर के 23 शहरों में छापे मारे गए। पलवल में भी सीबीआई द्वारा छापा मारने की सूचना थी। हालांकि अभी तक पलवल में कहां छापा मारा गया है, इसकी जानकारी न तो प्रशासन को है और न ही पुलिस अधिकारियों को। यहां तक कि मेजर अमित फागना के गांव बहरौला के लोगों को भी इस बात की कोई खबर नहीं है। ग्रामीण इस बात से इंकार कर रहे हैं कि सीबीआई का कोई छापा उनके गांव में पड़ा है।
विज्ञापन

केन्द्रीय जांच ब्यूरो की तरफ से दर्ज सेना भर्ती घोटाला कांड में एफआईआर में 6 लेफ्टिनेंट कर्नल सहित सेना के 23 अधिकारी शामिल हैं। इन 23 अधिकारियों में शामिल मेजर अमित फागना मूलरूप से पलवल जिले के गांव बहरौला के हैं। मेजर की ड्यूटी बेस अस्पताल दिल्ली में बताई जा रही है। अमित फागना के पिता भी सेना से रिटायर्ड हैं और भाई दुकान करता है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में सीबीआई की कोई टीम नहीं आई। मेजर की संलिप्तता पर भी उन्हें अफसोस है। उन्होंने बताया कि मेजर अमित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में रहते हैं, केवल होली-दिवाली पर ही गांव में आते हैं।
विज्ञापन

संभावना जताई जा रही है कि सैन्य अधिकारियों के साथ-साथ उनके पारिवारिक सदस्य, रिश्तेदार और दलाल भी इसमें फंस सकते हैं। सूत्रों का यहां तक कहना है कि भर्ती कांड में शामिल उम्मीदवारों में काफी पलवल जिले के हैं। उनका मेडिकल भी बेस अस्पताल में कराया गया है। मामला चाहे कुछ हो, लेकिन एक बार फिर से इतने बड़े घोटाला में पलवल का नाम चर्चाओं में हैं। मंगलवार को पूरे दिन लोग एक-दूसरे से इस मामले में सीबीआई द्वारा की गई छापेमारी की जानकारी लेते रहे। खासकर गुप्तचर विभाग भी इधर-उधर से सूचनाएं जुटाने में लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed