फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Madhya Pradesh police raid in the case of making two passports

दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने दी दबिश

Wed, 22 Sep 2021 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh police raid in the case of making two passports
पलवल। मंदिर में चोरी के मामले में आरोपी राहुल उर्फ आशुतोषानंद को गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी है। वहीं, आरोपी द्वारा पलवल के मुंडकटी थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में जिला सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई है, जिस पर 23 सितंबर को अदालत में सुनवाई होगी। मध्य प्रदेश पुलिस जमानत रद्द कराने के लिए आरोपी के खिलाफ जुटाए गए साक्ष्य पेश कर सकती है। उधर, दो अलग-अलग नामों से पासपोर्ट रखने के मामले में भी आरोपी राहुल उर्फ आशुषोतानंद के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों ने भी गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काफी समय तक घोड़ी गांव के मंदिर पर आशुतोषानंद बनकर रहे आरोपी राहुल गुप्ता के खिलाफ चांदहट थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पलवल के नवनीत ने उसके खिलाफ मुंडकटी पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले आरोपी पर मध्य प्रदेश के शिवपुरी इलाके के थाने में संदिग्ध गतिविधियों के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज हो चुका है। बाद में राहुल उर्फ आशुतोषानंद के पास दो पासपोर्ट मिले हैं। इसके अलावा कुछ दस्तावेज पाकिस्तान भेजने संबंधित कोरियर की रसीद तथा तीन आधार और तीन पेन कार्ड भी उसके कमरे से मिले थे। इसकी शिकायत नवनीत ने विदेश मंत्रालय में भी की थी। इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी इस मामले की जांच चल रही है। विदेश मंत्रालय में शिकायत मिलने के बाद इस मामले में जांच शुरू की गई तथा केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा पलवल में भी आकर इस बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। मध्य प्रदेश से भी जांच एजेंसी की टीम ने पलवल आकर आरोपी के खिलाफ कुछ जानकारी जुटाई थी।
विज्ञापन

अब पलवल में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहे मध्य प्रदेश के शिवपुरी थाने के पुलिसकर्मी ने बताया कि वह पिछले चार दिनों से पलवल में हैं तथा आरोपी राहुल गुप्ता की तलाश कर रहे हैं।जानकारी मिली है कि आरोपी की जिला सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत पर सुनवाई 23 सितंबर को है। इसे लेकर भी सारे कागजात उनके द्वारा तैयार किए गए हैं, ताकि उसकी जमानत न हो। अदालत में उन कागजात को पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed