{"_id":"605f65bd8ebc3e592c736969","slug":"live-depictions-of-holi-of-mathura-vrindavan-and-barsane-palwal-news-noi574010550","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा, वृंदावन और बरसाने की होली का किया सजीव चित्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा, वृंदावन और बरसाने की होली का किया सजीव चित्रण
विज्ञापन
पलवल। रोटरी क्लब पलवल संस्कार के तत्वावधान में शुक्रवार रात होली मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रज के कलाकारों ने मथुरा-बरसाने वाली राधा-कृष्ण की होली के लोकगीतों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने बरसाने की लठामार होली, मथुरा व वृंदावन की कुंज गलियों की होली का सजीव चित्रण प्रस्तुत किए। सदस्यों ने भी लोकगीतों पर नृत्य कर आनंद लिया।
क्लब प्रधान डॉ. शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि होली पर्व ब्रज का विशेष पर्व है। यह पर्व आपसी भाईचारा व प्यार बढ़ाता है। इस पर्व पर हर व्यक्ति को मन के अंदर के बैर को निकाल कर एक-दूसरे को गले लगाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया, वहीं एक-दूसरे को होली की बधाई दी। इस मौके पर संजय मित्तल, राजीव गोयल, अरविंद गोयल, रोहित गुप्ता, योगेंद्र गोयल, मोहित गोयल, यश मंगला, शिव गर्ग, रेडक्रास के सचिव बिजेंद्र सौरोत, डॉ. रंजना गुप्ता, रीना अग्रवाल, ममता पाराशर, साक्षी गुलाटी, रजनी गोयल, मीनाक्षी मित्तल आदि मौजूद रहे।
कोरोना के डर से बाजारों में कम रही भीड़
एक तरफ जहां जगह-जगह होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बाजारों में कोरोना का डर लोगों के मन में बैठता दिख रहा है। इसके चलते शनिवार को बाजारों में भीड़ कम रही। पिचकारियों व रंगों की दुकानों पर खरीदार बहुत ही कम पहुंचे।
विज्ञापन
सेंट सीआर स्कूल में हुआ आयोजन
पलवल। अलीगढ़ रोड स्थित सेंट सीआर स्कूल में शनिवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन सतबीर पटेल ने की। इस अवसर पर बच्चों ने होली की कविताएं और गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। सतबीर पटेल ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कम से कम पानी व्यर्थ करने की अपील की। संवाद
होली के भजनों संग हुआ एकादशी यज्ञ भंडारे का समापन
होडल। आंवला एकादशी उद्यापन के उपलक्ष्य में आदर्श कॉलोनी में चल रहे तीन दिवसीय यज्ञ व भंडारे का शनिवार को गोविंदम पैलेस में फूलों की होली के साथ समापन किया गया। यज्ञ के यजमान बाबूराम गर्ग के परिवार द्वारा पूजा अर्चना कर भगवान को नमन किया और भजनों की स्तुति की। खांबी गांव की भजन मंडली द्वारा होली के रसिया गीतों के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिस पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने कहा कि यज्ञ से पर्यावरण संरक्षण के साथ मनुष्य के मन की भी शुद्धि होती है। इस मौके पर विधायक जगदीश नायर, पूर्व विधायक उदयभान, प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सौरोत, जिलाध्यक्ष राजेश गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद