फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Liquor smuggler arrested

दूध की केन में शराब रखकर तस्करी करता पलवल

Wed, 24 Jul 2019 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Liquor smuggler arrested
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब तस्कर, पलवल निवासी जवार को पकड़ा। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। पुलिस से बचने के लिए तस्कर अवैध शराब की सप्लाई के लिए अलग-अलग तरीके ईजाद कर रहे हैं। जैतपुर थाना पुलिस ने एक ऐसे तस्कर को दबोचा है जो दूध की कैन में शराब रखकर सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल से बंधी दूध की चार कैन से 200 क्वाटर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

दक्षिण- पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार शराब की तस्करी रोकने के लिए जैतपुर थानाध्यक्ष आनंदस्वरूप की देखरेख में विशेष टीम बनाई गई थी। टीम मीठापुर में आगरा केनाल के पास 22 जुलाई को चेकिंग कर रही थी। रात करीब दस बजे फरीदाबाद की ओर से दूध की कैन के साथ एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आ रहा था। संदेह होने पर पुलिस ने बाइक रुकवाकर कैन को चेक किया तो काफी मात्रा में शराब मिली। पुलिस ने आरोपी गांव जानोली, पलवल निवासी जवार (40) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फरीदाबाद से अवैध शराब लाकर जैतपुर व उसके आसपास के इलाके में सप्लाई करता था।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अलग-अलग तरीके से अवैध शराब की सप्लाई करने वालों को पकड़ चुकी है। मार्च माह में लाजपत नगर पुलिस ने ऐसे तस्कर को गिरफ्तार किया था जो मिल्क कैरट के बीच अवैध शराब छिपाकर सप्लाई करता था। मार्च महीने में ही कालिंदी कुंज पुलिस ने ऐसे तस्कर को गिरफ्तार किया था जो डिलीवरी बैग में अवैध शराब की सप्लाई करता था। एनएफसी थाना पुलिस ने अप्रैल महीने में टैक्सी में अवैध शराब की सप्लाई करने वालो को दबोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed