{"_id":"644aa9b57b3991dcf2069776","slug":"line-of-tractor-trolleys-filled-with-sugarcane-outside-the-mill-palwal-news-c-1-1-473229-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मिल के बाहर लगी गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रालियों की लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मिल के बाहर लगी गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रालियों की लाइन
विज्ञापन
27श्चड्डद्यश्च8- पलवल सहकारी चीनी मिल के बाहर राजमार्ग के साथ लगी गन्नों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की लाइन।
27श्चड्डद्यश्च9-कसिसान दिनेश
27श्चड्डद्यश्च10-किसान भजनलाल
-- -- -- --
किसान परेशान, गन्ना उतरवाने को नहीं मिल के पास पर्याप्त मजदूर
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। चीनी मिल 18 मई को बंद हो जाएगी, लेकिन अभी तक किसानों का गन्ना मिल द्वारा लिया नहीं गया है। जिससे गन्ना उत्पादक किसान बेहद परेशान हैं तथा मिल द्वारा अभी तक गन्ना न लेने के चलते किसान ट्रैक्टरों में गन्ना भरकर चीनी मिल पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। जिस कारण राजमार्ग पर गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी लाइन लगी हुई है। अब गन्ना उत्पादकों से मिल गन्ना तो लेने को तैयार हैं, लेकिन मिल के पास मजदूर इतने नहीं हैं कि एक साथ गन्ना उतरवाया जाए। इस कारण भी राजमार्ग पर गन्ने से भरे ट्रैक्टरों की लाइन लगी है। किसानों का कहना है कि उनका गन्ना सूखने के कारण वजन कम हो गया है। उन्हें मुआवजा दिया जाए।
जिले में करीब 20 हजार एकड़ जमीन में गन्ना बोया जाता है। मिल शुरू होने के बाद मई तक बंद होने तक किसानों का सारा गन्ना मिल द्वारा खरीद लिया जाता है। इस बार अभी तक पूरा गन्ना नहीं खरीदा गया है। जिस कारण खेतों में गन्ना सूख रहा है। इस बात को लेकर पिछले दिनों गन्ना उत्पादक किसानों ने पलवल स्थित धतीर गांव में जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री से भी शिकायत की थी। मुख्यमंत्री ने भी जिला प्रशासन व अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों का गन्ना खरीदा जाए, जिसके बाद मिल द्वारा किसानों को पर्ची भेजकर गन्ना लाने को बोल दिया। अब वही मिल प्रबंधन के लिए समस्या बन रही है, क्योंकि गन्ना सूखने के डर से किसान एक साथ मिल पर गन्ना लेकर पहुंचना शुरू हो गए हैं।
जिले में स्थित एक मात्र मिल है। इस मिल द्वारा यदि गन्ना ठीक समय पर लिया जाता तो आज हालात ये नहीं बनते, क्योंकि मिल के पास गन्ना उतरवाने के लिए पर्याप्त मात्रा में मजदूर नहीं हैं। अब मिल द्वारा मजदूरों का इंतजाम करने का प्रयास किया जा रहा है। गन्ना जल्द नहीं उतरा तो किसानों का गन्ना मिल के पास ट्रैक्टरों में ही भरे सूख जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
हमारा गन्ना खेतों में खड़ा है, जो अब सूखने के कगार पर है। मिल द्वारा गन्ना नहीं लिया जा रहा है। अब ट्रैक्टरों में गन्ना भरा रखा है, जो कि जल्द नहीं उठाया तो सूख जाएगा। -दिनेश, किसान
-- -- -- -- --
करीब 3 कीले में आज भी गन्ना खड़ा है। जो सूख रहा है। बार-बार मैंने मिल प्रबंधन से गन्ना लेने की मांग की है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री से भी पिछले दिनों शिकायत की थी तथा विधायक दीपक मंगला को भी शिकायत की थी। -भजनलाल, किसान
-- -- -- -
मैंने मिल प्रबंधन को बोला है कि जिले में सभी किसानों का सारा गन्ना लिया जाएगा। किसी भी किसान का गन्ना सूखने नहीं दिया जाएगा। सरकार किसानों के हित में है और पूरा प्रयास है कि मिल बंद होने से पहले गन्ना खरीद लिया जाएगा। -दीपक मंगला, विधायक