{"_id":"57272fb24f1c1b56035cda07","slug":"light-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, घंटों लग रहे कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, घंटों लग रहे कट
palwal
Updated Mon, 02 May 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही जिले में अघोषित बिजली कटौती ने भी जनता की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। शनिवार व रविवार को दिन में कई बार बिजली का कट लगा।
विज्ञापन
बिजली कटौती से परेशान लोग यहां-वहां पूछताछ करते रहे, लेकिन कहीं से भी सटीक जवाब नहीं मिला। लोगों के घरों में इंवर्टर ने भी काम करना बंद कर दिया। इसी तरह हथीन और होडल में भी घंटों का कट लगा।
विज्ञापन
शनिवार सुबह सात बजे ही आधे से अधिक शहर में लाइट गुल हो गई। विभागीय अधिकारियों का कहना था कि 11 बजे तक के लिए तीन फीडर बंद किए गए हैं, लेकिन लाइट के दर्शन तीन बजे तक भी नहीं हुए। उसके बाद भी कई बार कट लगते रहे।
विज्ञापन
इसी प्रकार रविवार को भी लाइट की ऐसी ही हालत रही। इस बारे में बिजली विभाग के एक्सईएन पीके चौहान ने बताया कि तकनीकी कमी के चलते एचवीपीएन के अधिकारियों ने चार घंटे के लिए लाइन बंद करने को कहा था, लेकिन उनका काम पूरा न होने के चलते कुछ देर लग गई थी। लोगों को परेशानी न हो इसलिए फीडरों को दूसरे से बदलकर आपूर्ति चालू करा दी गई थी।