फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Life of Jyoti Jyoti Swati, District Topper

जीवन ज्योति की स्वाति बनीं जिले की टॉपर

Thu, 18 May 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Life of Jyoti Jyoti Swati, District Topper
school - फोटो : amarujala

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में जीवन ज्योति स्कूल ने एक बार फिर अपना परचम फहराया है। स्कूल की छात्रा स्वाति रावत ने 500 में से 483 अंक प्राप्त कर कॉमर्स संकाय में ही नहीं बल्कि सभी संकायों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान प्राप्त और प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


स्वाति रावत जिले के दुर्गापुर गांव की निवासी हैं। इसी स्कूल के छात्र गौरव ने 481 अंक प्राप्त करके मेडिकल संकाय में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। स्कूल के ही अन्य छात्र यशवीर तंवर ने 480 अंक प्राप्त करके नॉन मेडिकल संकाय में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आर्ट संकाय से छात्रा निकिता ने 476 अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम व हरियाणा में छठा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


स्कूल के 42 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके शानदार सफलता प्राप्त की है।  इस स्कूल के प्रबंधक विरेन्द्र गहलोत ने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए सभी अध्यापकों, छात्रों व अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। प्रिंसिपल डॉ. मंजीत रावत, देशराज मक्कड़ व बिजेन्द्र सिंह के अनुसार इन सभी छात्रों को शुक्रवार को कूल प्रांगण में सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि गत वर्ष भी जीवन ज्योति स्कूल के विद्यार्थियों ने ही जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था। पिछले तीन साल से इस स्कूल के बच्चे टॉप कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्ट में निकिता, मेडिकल संकाय में गौरव प्रथम
इसी स्कूल के छात्र गौरव ने 481 अंक प्राप्त करके मेडिकल संकाय में जिले में प्रथम और आर्ट संकाय से छात्रा निकिता ने 476 अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम व हरियाणा में छठा स्थान हासिल किया है। 



--------------
बीके स्कूल का परिणाम भी रहा उत्तम  
ब्यूरो। हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में बीके स्कूल की छात्रा आरती ने 93.6 प्रतिशत अंक लेकर वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान, छात्र विपुल सिंह ने 88.4 प्रतिशत अंक लेकर विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान व पारिका ने 85.2 प्रतिशत अंक लेकर कला संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed