{"_id":"57a5ca7c4f1c1b356a2b89ba","slug":"lic-of-crops-sceme","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बीमा योजना का विरोध करेगी इनेलो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बीमा योजना का विरोध करेगी इनेलो
palwal
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो :
विज्ञापन
इनेलो किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह डागर ने कहा है कि फसल बीमा योजना किसानों के साथ छलावा है। बीजेपी सरकार ने बीमा कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए इस योजना को लागू किया है।
शुक्रवार को एनएच-2 स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रचार किया जा रहा है कि फसलों का मुफ्त बीमा किया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि इसकी एवज में किसानों के सहकारी बैंक खातों से 500 रुपये प्रति एकड़ की दर से पैसे काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इनेलो11 अगस्त से भाजपा सरकार की फसल बीमा योजना का विरोध करेगी। प्रेसवार्ता में उन्होंने किसान मोर्चा ने जिला की कार्यकारिणी की भी घोषणा की। इस मौके पर फरीदाबाद के इनेलो जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौहान, पलवल जिलाध्यक्ष अजीत बॉबी, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष तुहीराम भारद्वाज व भगत सिंह घुघेरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन