फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   LIC agents protested in palwal for their demands

एलआईसी एजेंटों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Tue, 23 Mar 2021 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
LIC agents protested in palwal for their demands
पलवल में हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते एलआईसी एजेंट। - फोटो : Palwal
पलवल। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया की जिला इकाई ने मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल की। इस दौरान उन्होंने अपनी शाखाओं में कामकाज बंद कर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार पर शोषण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान भगत सिंह तेवतिया ने कहा कि एलआईसी प्रबंधन एजेंटों से पॉलिसी होल्डरों का डाटा लेकर उनको ऑनलाइन नई-नई पॉलिसी बेचने में जुटी है। एजेंटों के बोनस साल दर साल कम किए जा रहे हैं। ग्रेजुएटी नहीं दी जा रही है। उनका आरोप है कि सरकार एलआईसी को बेचकर निजीकरण को बढ़ावा देने में जुटी है। एसोसिएशन की मांग है कि ऑनलाइन पॉलिसी बेचना बंद करें। महंगाई के हिसाब से एजेंट को बोनस मिले। ग्रेजुएटी और ग्रुप टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी की व्यवस्था की जाए और निजीकरण को बंद किया जाए। उनका कहना है कि देशभर में करीब 15 लाख एजेंट्स एलआईसी के लिए काम कर रहे हैं। यदि सरकार ने ऑनलाइन पॉलिसी बेचने को बढ़ावा दिया तो 15 लाख एजेंटों के परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed