फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Leopard hunts blue cow, panic

तेंदुए ने नील गाय का शिकार किया, दहशत

Wed, 09 Sep 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Leopard hunts blue cow, panic
तेंदुए ने नील गाय का शिकार किया, दहशत
विज्ञापन

पलवल। गांव मंडौरी के खेतों में तेंदुआ आने की सूचना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। तेंदुए ने एक छोटी नील गाय को मार दिया। इसकी सूचना गांव के एक युवक ने ग्रामीणों व पुलिस को दी। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों में पहुंचे तो तेंदुआ मिंडकौला स्थित पहाड़ी की तरफ भाग गया। इसके बाद पुलिस व वन्य जीव विभाग की टीम ने कई घंटे तक तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। गांव मंडौरी के सरपंच प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
प्रत्यक्षदर्शी बंसी पुत्र खजान ने बताया कि बुधवार सुबह वह खेतों में पशुओं का चारा लेेने गया था। करीब 9 बजे एक छोटी नील गाय भागती दिखी। इसके पीछे तेंदुआ भाग रहा था। तेंदुए ने ज्वार के खेत में नील गाय को दबोच लिया और मार दिया। उसने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद कुलवीर पुत्र मेहरचंद ने भी खेत से तेंदुए को निकलते हुए देखा। सूचना पाकर ग्रामीणों हाथों में लाठी और डंडों लेकर खेतों की तरफ भागे। उन्हें वहां नील गाय के पैर व कंकाल पड़े मिले। सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

हथीन थाना और मिंडकौला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस बारे में वन्य प्राणी विभाग को भी सूचना दी। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने खेतों में तेंदुए को खोजने के लिए गश्त भी की, लेकिन वह नहीं मिला। करीब आधा घंटे बाद तेंदुए को गांव मिंडकौला की पहाड़ी की ओर जाते हुए देखा गया। वन्य जीव विभाग की टीम वहां पहुंची, लेकिन वह तब तक जा चुका था। गांव मिंडकौला और मंडौरी के बीच खेतों में काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुआ आने की खबर मिलते ही गांव के काफी युवा लाठी-डंडों के साथ खेतों में पहुंच गए। पुलिस टीम के साथ युवाओं ने काफी देर तक तेंदुए को ढूंढा, परंतु वह नहीं मिला।

- सागर, निवासी गांव मंडौरी
मुझे करीब सवा नौ बजे तेंदुआ दिखने की सूचना मिली थी। मैंने तुरंत मिंडकौला चौकी में सूचना दी। कुछ देर बाद ही कई गाड़ियों में पुलिस पहुंच गई। पुलिस व वन्य जीव विभाग की टीम ने कई घंटे तक तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह जंगल में भाग गया।
- प्रताप सिंह भड़ाना, सरपंच, गांव मंडौरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed