फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Lawyers on strike in protest against attack on Bar Association head

Palwal News: बार एसोसिएशन के प्रधान पर हमले के विरोध में हड़ताल पर रहे वकील

Tue, 09 Jul 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Tue, 09 Jul 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Lawyers on strike in protest against attack on Bar Association head
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। बार एसोसिएशन के प्रधान एवं भाजपा लीगल सेल के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता हरबीर सिंह तंवर पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी नहीं होने के मामले को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल आठवें दिन भी लगातार जारी रही। घटना 16 जून की बताई गई है। अधिवक्ताओं का कहना था कि पुलिस द्वारा जब इस मामले में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वकीलों ने मंगलवार को न्यायिक परिसर में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वकीलों द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जब बार एसोसिएशन के प्रधान हरवीर सिंह तंवर व उनके परिवार पर हमाल करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक वकीलों की हड़ताल लगातार जारी रहेगी।

न्यायिक परिसर के गेट पर हड़ताल पर बैठे पुष्पेंद्र बैनीवाल, अमरसिंह, सुरेश चन्द, प्रवीन सौरोत, देवीराम तिवारी, कपिल सौरोत, हंसराज, कृष्ण कुमार, जगपाल, प्रीतपाल, धमेंद्र चौहान, राघुवेंद्र सिंह, अजयकुमार, लाखाराम सौरोत, यशपाल राविया, प्रवीन सौरोत, विनय बंसल, दीपक अग्रवाल, दिनेश शर्मा, इंद्रजीत शर्मा सहित अन्य वकीलों का कहना था कि बार एसोसिएशन के प्रधान हरबीर सिंह तंवर व उनके परिवार के साथ 16 जून को वारदात की गई थी, लेकिन वारदात के तीन सप्ताह बाद भी मामले में लिप्त आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। बता दें कि 16 जून को दो गाड़ियों व दर्जनों बाइकों पर सवार युवकों ने लाठी, डंडो, लोहे के सरिया व फरसा से गांव डराना निवासी अधिवक्ता हरवीर सिंह तंवर पर हमला कर दिया था। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया है कि अधिवक्ताओं के साथ उनके मुंशी, टाइपिस्ट, कोर्ट परिसर के दुकानदार भी हड़ताल पर रहेंगे। कोर्ट या तहसील परिसर में कोई भी टाइपिस्ट या दुकानदार काम करता पाया जाता है तो उस पर 2100 रुपये का जुर्माना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed