फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Lakhs of money fraudulently ordered in friend's account, case

दोस्त के खाते में धोखाधड़ी से मंगवाए लाखों रुपये, केस

Fri, 02 Oct 2020 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of money fraudulently ordered in friend's account, case
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने दोस्त से उसका बैंक खाता लेकर अलग-अलग जगह से रुपये मांगकर धोखे से निकाल लिए गए। पीड़ित जब अपने रुपये निकालने पहुंचा तो पता चला कि उसका खाता सील कर दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हनीश खान ने बताया कि सेक्टर-56ए फरीदाबाद निवासी इश्ताक ने बताया कि वह पृथला-ततारपुर मार्ग पर स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। छह-सात वर्ष से सेक्टर-17 फरीदाबाद निवासी धर्मेंद्र से दोस्ती थी। 30 जून को धर्मेंद्र ने उसके पास फोन किया और अपने कुछ रुपये आने की बात कहकर खाता नंबर ले लिया। धर्मेंद्र ने अपना मोबाइल नंबर भी पीड़ित के खाते में अपडेट कर दिया। 7 जुलाई को पीड़ित की कंपनी में आकर धर्मेंद्र ने रुपये निकालने की बात कहकर एटीएम कार्ड ले लिया और कई दिनों तक वापस नहीं किया। पीड़ित ने शक होने पर यूपीआई ऐप के जरिए बैंक स्टेटमेंट चेक की तो पता चला कि खाते में काफी लेन-देन हुआ है। उसने 22 जुलाई को अपना एटीएम कार्ड बंद करा दिया। 23 जुलाई को धर्मेंद्र अपने साथी इरशाद निवासी सेक्टर-62 फरीदाबाद के साथ पीड़ित के पास आया और कहा कि आपके खाते में हमारे 40 हजार रुपये आए हैं, उन्हें निकालकर दे दो। पीड़ित ने आरोपियों के रुपये बैंक से निकालकर दे दिए। पीड़ित 8 सितंबर को जब अपने रुपये निकालने बैंक में पहुंचा, तो पता चला कि उसके खाते को सील कर दिया गया है। जब पूछताछ की तो पता चला कि 7 जुलाई से 23 जुलाई तक फ्रॉड करके रुपये मंगवाए और निकाले गए हैं। पीड़ित ने जब आरोपियों से बातचीत कर विरोध जताया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed