फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   kidnapping of minor girl

नाबालिग लड़की का अपहरण

Mon, 04 Apr 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
kidnapping of minor girl
पलवल। कैंप थाना अंतर्गत विधवा की नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया। नाबालिग को बुर्का पहनाकर आरोपी बाइक पर ले गया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी का धर्म परिवर्तन करवाने के लिए अपहरण किया गया है। आरोपियों से परेशान होकर महिला ने बच्चों सहित मकान बदला था। पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस लड़की व आरोपियों की सुराग नहीं लगा पाई है। हिंदू संगठनों से जुडे़ नेताओं ने घटना पर रोष जताया है।
विज्ञापन

डीएसपी अनिल कुमार के अनुसार सांवल विहार निवासी एक दलित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। वह घरों में झाड़ू-पोछा लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करती है। वह पहले हरी नगर में रहती थी। वहां पर सोहिल व साहिल दोनों सगे भाई उसकी बेटी पर बुरी नजर रखते थे। उनकी हरकतों और धमकियों से परेशान होकर दो दिन पहले हरी नगर से पलायन कर सांवल विहार में आकर रहने लगे। बीती तीन मार्च को वह घरों में झाडू-पोछा करने के लिए गई थी। उसके जाते ही आरोपी उसकी लड़की को जबरदस्ती बुर्का पहनाकर बाइक पर बैठाकर ले गए। महिला को उसके बेटे ने इस बारे में फोन पर जानकारी दी। महिला घर पहुंची तो उसी दौरान साहिल का फोन आया। उसने फोन पर महिला के बेटे से कहा कि इस बारे में पुलिस को शिकायत दी या किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इससे पहले भी आरोपी जान से मारने की धमकी देते रहे हैं।
विज्ञापन

कैंप थाना पुलिस ने बताया कि साहिल खान और सोहिल खान के खिलाफ अपहरण, एससी एसटी एक्ट, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। अपहरण होने से अभी तक अपह्त लड़की का सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed