{"_id":"5727363f4f1c1bc17b5cd580","slug":"kayasthas-society-from-the-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायस्थ समाज ने किया परिचय सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायस्थ समाज ने किया परिचय सम्मेलन का आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 02 May 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायस्थ समाज समिति द्वारा नवनिर्मित चित्रगुप्त धर्मशाला/मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष जगदीश चंद माथुर ने की। सम्मेलन में मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और अलीगढ़ की महिला महापौर शकुन्तला भारती ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।
विज्ञापन
सम्मेलन में हरियाणा के सभी जिलों सहित समीप के प्रदेशों के लोग भी मौजूद रहे। इसमें महिलाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी रही। इस अवसर पर दीपक मंगला ने कहा कि परिचय सम्मेलन एक सराहनीय कार्य है। इससे समाज में फैली हुई बुराईयों को दूर करने और शिक्षा के क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने में समाज के लोगों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ की महिला महापौर शकुंतला भारती ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज उन्हीं को याद करता है, जो समाज के लिए कुछ करता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने आपसी मतभेद भुलाकर एकता का परिचय देना चाहिए और संगठन मजबूत करना चाहिए, तभी हम उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। समिति के जिला अध्यक्ष जगदीश चंद माथुर ने घोषणा की कि कायस्थ समाज की जो लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी होंगी, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन