फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Kayakalp team tested the arrangements of community health center

कायाकल्प टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखीं

Mon, 05 Jul 2021 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Kayakalp team tested the arrangements of community health center
होडल। गांव सौंदहद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में भ्रमण के साथ प्रत्येक काउंटर, दवा, वैक्सीन आदि की भी जानकारी ली। निरीक्षण के बाद टीम अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगी। जिसके बाद शासन की तरफ से रैंकिंग जारी की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह फरीदाबाद से आई कायाकल्प टीम की डॉ. निधि, डॉ. अंजली, डॉ. नीलम ने अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश वर्मा, डॉ. चरण गोपाल व डॉ. पंकज से विभिन्न जानकारियां लीं। टीम ने पूरे दिन अस्पताल में गतिविधियों पर निगरानी रखी। पर्ची से लेकर उपचार व दवा मिलने तक सभी स्तरों पर व्यवस्था की जांच की गई। टीम ने अस्पताल में ओपीडी, प्रसव कक्ष, शौचालय, वैक्सीन कक्ष, लेबर रूम, वार्ड, पैथोलॉजी व टीबी कक्ष का निरीक्षण किया। टीम ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच के साथ ही कर्मचारियों को मरीजों के साथ उचित व्यवहार का निर्देश दिया। अस्पताल में चल रहे विभिन्न कार्यों में तेजी लाने के लिए भी कहा। मरीजों से भी स्वास्थ्य सुविधाओं सहित कई बिंदुओं पर बात की। सभी मरीजों को अस्पताल में मास्क लगाकर प्रवेश करने व शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने की भी हिदायत दी। टीम में शामिल सदस्यों ने बताया कि अस्पताल में अधिकांश सुविधाएं सही हैं। लेकिन यहां चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने की जरूरत है। इस दौरान डॉ. स्वांगि, डॉ. अजंली, डॉ. राखी व किशोरीरमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed