{"_id":"6ab41d7da30910beae00fe24","slug":"kanhas-palanquin-procession-taken-out-with-devotion-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115789-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: श्रद्धा के साथ निकली कान्हा की पालकी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: श्रद्धा के साथ निकली कान्हा की पालकी यात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह शहर में भक्ति, आस्था और महिला शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब कान्हा जी की भव्य पालकी यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। इस यात्रा की विशेष बात यह रही कि इसकी पूरी बागडोर महिलाओं के हाथों में रही। पालकी यात्रा भूतेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे नूंह शहर से होते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंची। यात्रा में कान्हा जी की पालकी के साथ श्रीकृष्ण-राधा एवं शिव-पार्वती की मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने यात्रा को विशेष रूप दिया। आयोजक सीमा सिंगला, ममता कौशिक, निशा मंगला, सारिका बंसल, रेखा राठौर, रेखा बंसल एवं पायल शर्मा ने यात्रा को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी श्रद्धालुओं, महिलाओं, सहयोगियों एवं श्याम प्रेमियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।