{"_id":"580f4ae04f1c1bcd75bc3104","slug":"jyanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार मिलन समारोह के साथ अग्रसेन जयंती समारोह संपन्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार मिलन समारोह के साथ अग्रसेन जयंती समारोह संपन्न
palwal
Updated Tue, 25 Oct 2016 05:37 PM IST
विज्ञापन
अग्रवाल सभा के कार्यक्रम को संबोधित करते विपुल गोयल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री वैश्य अग्रवाल सभा के तत्वावधान में आयोजित परिवार मिलन समारोह के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन हो गया। रविवार देर रात तक चले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने शिरकत की।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने की व संचालन संजीव सिंह वैदिक तथा दिनेश अग्रवाल ने किया। इस मौके पर विपुल गोयल ने अग्रवाल सभा द्वारा धर्मशाला बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि शीघ्र ही इस मांग को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में गुड़गांव से विधायक उमेश अग्रवाल, अंबाला के विधायक असीम गोयल, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष भानीराम मंगला, फाउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन अजय बनारसी दास गुप्ता, फरीदाबाद के सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र गुप्ता, तरसेम मित्तल, दुर्गादत्त गोयल, अशोक मित्तल, अतुल मंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन