फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   'Job to every educated youth if INLD government is formed'

‘इनेलो सरकार बनने पर हर शिक्षित युवा को नौकरी’

Tue, 20 Jul 2021 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
'Job to every educated youth if INLD government is formed'
पलवल में किसान धरने को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला। - फोटो : Palwal
प्रवीण बैंसला
विज्ञापन

पलवल। शिक्षित युवाओं को नौकरी देने पर मुझे साजिश के तहत फंसाया गया। इस बार इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सरकार बनने पर प्रदेश के हर शिक्षित युवा को नौकरी दूंगा। चौधरी देवीलाल के सपने को साकार करते हुए गांवों और किसानों को सशक्त बनाया जाएगा। मुझे अच्छे काम की सजा दी गई, लेकिन फिर से सेवा करने के लिए जनता के बीच आ गया हूं। किसानों के खुशहाल होने पर देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने अपने सुपौत्र करण चौटाला के साथ मंगलवार को केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर चल रहे किसानों के धरने को संबोधित करने के दौरान कहीं।
जेल से रिहाई के बाद पहली बार पलवल पहुंचे ओमप्रकाश चौटाला ने आभार व्यक्त कर कहा कि किसानों के सफल संघर्ष के लिए बधाई देने आया हूं। किसानों के आंदोलन पर पूरे विश्व की निगाहें टिकी हैं। किसानों की मेहनत से प्रभावित होकर 36 बिरादरी के लोग एकजुुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश को बांटने का काम कर रही है, लेकिन अब भी भाईचारा कायम है। सरकार किसानों को न तो अच्छे खाद-बीज दे रही है और न ही समय पर पानी। अच्छी बारिश होने से फसल अच्छी हो जाती है तो उसे खरीदने वाला नहीं मिलता है। खरीद होती है तो किसान भुगतान के लिए भटकता रहता है। भाजपा सरकार योजनाबद्ध तरीके से कानून बनाकर देश का सारा पैसा पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती है। उन्होंने कहा कि संघर्ष के चलते आज परिस्थितियां किसानों के अनुकूल हैं, सभी किसानों से जुड़ना चाहते हैं। सत्ता में आने पर किसानों की सारी विपदा हर लूंगा।
विज्ञापन

वहीं, इनेलो नेता करण चौटाला ने कहा कि संयम के साथ हर लड़ाई को जीता जा सकता है। आज की युवा पीढ़ी को बुजुर्ग किसानों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो आठ माह से संयम के साथ संघर्ष कर रहे हैं। किसानों ने इतना लंबा आंदोलन चला इतिहास रचा है और इसका अंत भी एतिहासिक होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सुबह से जुटने लगी भीड़
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के आगमन की सूचना पर सुबह से ही धरनास्थल पर इनेलो कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटने लगी। इनेलो के वरिष्ठ नेता देवेंद्र चौहान, अजीत बॉबी, महेंद्र सिंह चौहान, महावारी चौहान, देवेंद्र तेवतिया, बच्चू सिंह तेवतिया, रामपाल लिखी, भगत सिंह पोसवाल, उदय सिंह, जगजीत कौर पन्नू, खूबन देवी सहित अन्य नेता सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। लोग पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed