फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   JJP Party worker celebtares their victory

जजपा को मिले जनसंमर्थन पर लडडू खिलाए

Thu, 24 Oct 2019 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
JJP Party worker celebtares their victory
पलवल। हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में जजपा पार्टी के अच्छे प्रदर्शन और दुष्यंत चौटाला सहित सभी अन्य प्रत्याशियों के जीतने की खुशी में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। जजपा किसान प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखराम डागर ने कहा कि पार्टी ने जो प्रदर्शन हरियाणा चुनावों में दिखाया वो काबिले तारीफ है। जजपा नेता भगत सिंह घुघेरा ने कहा कि आज जजपा प्रदेश में किंग मेकर बनी हुई है और सत्ता की चाबी जजपा के पास है। जो जजपा को कुछ नहीं समझते थे, आज उनके दर पर खड़े होकर सत्ता के लिए हाथ फैलाए खड़े हैं। इस अवसर पर जीतू दीघोट, युवा जिला अध्यक्ष बृजेश अटोंहा, गजराज सहरावत, गिर्राज, सुनील रजोलका, कुमर कुंडू, युवा नेता दुष्यंत धतीर, सतबीर सहरावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed