फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   jat andolan

जाट आंदोलन से निपटने के लिए पुलिस ने की मॉकड्रिल

Fri, 03 Jun 2016 04:32 PM IST
palwal
palwal Updated Fri, 03 Jun 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
jat andolan
जांट आंदोलन को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में पांच जून से फिर से शुरू होने वाले जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आंदोलन के दौरान दंगा फसाद होने से निपटने के लिए पुलिस लाइन में दंगा निरोधक दस्तों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। बृहस्पतिवार को इस बाबत पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल भी की गई।  

विज्ञापन

वैसे फरवरी माह में हुए जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जिले में स्थिति काबू में रही थी। दो तीन स्थानों पर कुछ देर के लिए सड़कों व रेलवे ट्रैक पर जाम के अलावा कोई अप्रिय घटना नहीं घटी थी। एसपी राजेश दुग्गल पिछली बार भी पूरे लाव लश्कर के साथ कमान संभाले मैदान में डटे रहे थे। 
विज्ञापन


इस बार भी आंदोलन के दौरान कानून व व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन में एक कंपनी और 11 पलटन तैनात की गई हैं। सभी को दंगे के दौरान पथराव, आगजनी और फायरिंग जैसे हालात से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को आंसू गैस के गोले, हेलमेट, जैकेट जैसे आवश्यक सामान भी उपलब्ध कराए गए हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में दंगे की स्थिति से निपटने के लिए  मॉक ड्रिल कराकर रिहर्सल की गई।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed