{"_id":"6a68efbe0e240aa691005b40","slug":"japanese-teacher-given-a-respectful-farewell-palwal-news-c-24-1-pal1008-126423-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: जापानी शिक्षिका को दी सम्मानपूर्ण विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: जापानी शिक्षिका को दी सम्मानपूर्ण विदाई
विज्ञापन
विदाई पर मीवा सासाकी को सम्मानित करते कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार और कुलसचिव सुमन वशिष्ठ। पीआर
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जापान इंटरनेशनल कॉपरेशन एजेंसी (जाइका) की ओर से श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में जापान से विशेष तौर पर पढ़ाने आई मीवा सासाकी का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें सम्मानपूर्ण और भावुक विदाई दी गई। उन्होंने दो साल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में रह कर विद्यार्थियों को जापानी भाषा सिखाई।
विदाई समारोह में कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने जापानी भाषा में अपनी शिक्षिका मीवा सासाकी को सम्मानपूर्वक विदाई दी। भारतीय परिधान साड़ी में पहुंचीं मीवा सासाकी भावुक हो गईं और एसवीएसयू में बिताए दो वर्षों को अविस्मरणीय बताया। कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार ने उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से कई विद्यार्थी जापानी भाषा में दक्ष हुए हैं तथा भविष्य में भी जाइका से जापानी शिक्षक भेजने का अनुरोध किया जाएगा। इस अवसर पर कुलसचिव सुमन वशिष्ठ, विभिन्न संकायों के डीन, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।