फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   jansampark abhiyan runs by workers

Palwal News: कर्मचारियों ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Fri, 24 Nov 2023 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 24 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
jansampark abhiyan runs by workers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। 26 से 28 दिसंबर को आयोजित महापड़ाव को लेकर शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ की बैठक हुई। बैठक में जिला प्रधान राजेश शर्मा के नेतृत्व गठित कमेटी ने महापड़ाव की सफलता को लेकर चर्चा की। इस दौरान राजेश शर्मा ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सैकड़ों कर्मचारी महापड़ाव में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की सफलता की तैयारियों को लेकर पलवल, हथीन, हसनपुर व होडल खंड के कर्मचारियों के कार्य स्थल पर जाकर जनसंपर्क चलाया गया।

जनसंपर्क के दौरान पब्लिक हेल्थ, बिजली, सिचाई विभाग, वन विभाग, अध्यापक संघ, हरियाणा रोडवेज, पंचायती राज, आईटीआई, स्वास्थ्य विभाग, रोजगार विभाग, पशुपालन विभाग, भवन व निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग में र्मचारियों को जागरूक किया। प्रधान राजेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 15 सालों कार्यरत कर्मचारियों को पक्का करने की बजाय उन्हें कौशल रोजगार निगम पर कर दिया गया हैं, जबकि यूनियन मांग कर रही हैं की सरकार पॉलिसी बना कर पक्का किया जाएगा। इस अवसर पर जिला सचिव योगेश शर्मा, बिजली यूनियन के राज्य उप महासचिव जितेंद्र तेवतिया, खंड प्रधान राजकुमार डागर, सचिव हरकेश सौरोत, महेश शर्मा, जिला कैशियर देवी सिंह सहजवार, पब्लिक हेल्थ यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान शिवराम कूंडु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed