फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Jamalgarh truck driver dies in road accident in Mumbai

Palwal News: मुंबई में सड़क हादसे में जमालगढ़ के ट्रक चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Jamalgarh truck driver dies in road accident in Mumbai
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। गांव जमालगढ़ निवासी 30 वर्षीय मुस्ताक पुत्र अय्यूब की रविवार सुबह मुंबई में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के घर पर परिजनों व ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक के परिजन सैफुल्ला ने बताया कि मुस्ताक ट्रक चालक था और वाहन चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार सुबह अचानक उसका ट्रक एक बस से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि मुस्ताक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन शव को घर लाने की तैयारी में जुट गए हैं। बताया गया है कि शव देर रात या सोमवार सुबह तक गांव पहुंच सकता है, जिसके बाद उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।परिजनों के अनुसार, मुस्ताक के पीछे उसकी पत्नी और छह बेटियां हैं। हादसे ने परिवार से उसका एकमात्र सहारा छीन लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि मुस्ताक मेहनत-मजदूरी कर परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहा था।

छह बेटियों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस पिता के सहारे बेटियां अपने भविष्य के सपने देख रही थीं, आज उसी पिता के बिछड़ने से घर में खुशियों की जगह मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed