{"_id":"6aa6f2eee9cedcf24d0d51b7","slug":"intersections-and-crossroads-cleared-of-garbage-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115457-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: चौक-चौराहे कचरे से मुक्त, लोगों ने ली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: चौक-चौराहे कचरे से मुक्त, लोगों ने ली राहत
विज्ञापन
सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण पिछले कई दिनों से कूड़े के ढेर में तब्दील शहर की तस्वीर अब बदलने लगी है। हड़ताल समाप्त होने के बाद नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने शहर में सफाई अभियान तेज कर दिया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों से कचरा उठाए जाने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली है।
हड़ताल के दौरान शहर के लगभग हर प्रमुख चौक-चौराहे पर कूड़े के ढेर जमा हो गए थे। जगह-जगह फैले कचरे से दुर्गंध उठने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर हालात ऐसे हो गए थे कि लोगों को मुंह पर कपड़ा रखकर वहां से गुजरना पड़ता था। कचरा जमा होने से संक्रमण और बीमारियां फैलने की आशंका को लेकर भी लोग चिंतित थे।
अब सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। नगर के मुख्य बाजार, चौक-चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई होने से वातावरण भी पहले की अपेक्षा साफ-सुथरा नजर आने लगा है। लोगों ने उम्मीद जताई कि नगर पालिका नियमित रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखे, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसे हालात पैदा न हों।