{"_id":"68963b5922d7d387f1078b4f","slug":"instructions-to-tighten-security-at-liquor-vends-and-petrol-pumps-palwal-news-c-24-1-gr11004-116902-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: शराब ठेके और पेट्रोल पंप पर सुरक्षा चाक-चौबंद करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: शराब ठेके और पेट्रोल पंप पर सुरक्षा चाक-चौबंद करने के निर्देश
Fri, 08 Aug 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक-सीसीटीवी कैमरे, कर्मचारी सत्यापन, व्हाट्सएप ग्रुप और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने जिले के सभी लाइसेंसशुदा शराब ठेकेदारों और पेट्रोल पंप संचालकों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दुकानों और पंपों पर उच्च गुणवत्ता के नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिनकी रिकॉर्डिंग कम से कम 90 दिनों तक सुरक्षित रहे।
बैठक में एसपी ने कहा कि पेट्रोल पंपों और शराब ठेकों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने और सभी घटनाओं की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की जिम्मेदारी संचालकों की भी है। उन्होंने सुझाव दिया कि थाना प्रभारियों की मदद से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर संदिग्धों की सूचना तुरंत साझा की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पेट्रोल पंप पर बोतल में तेल न दिया जाए, मुंह पर ढाटा बांधकर आने वालों से सतर्क रहें और रात में विशेष सावधानी बरती जाए। शराब ठेकों पर नाबालिगों को शराब न बेची जाए और किसी भी अवैध बिक्री की सूचना पुलिस व आबकारी विभाग को दी जाए। उन्होंने बताया कि जिले में पीसीआर और राइडर गश्त 24 घंटे जारी रहेगी। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में पंप, ठेके, बाजार और ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।