{"_id":"64dfaf7a487080a944070d45","slug":"institute-will-open-even-on-holidays-for-admission-in-iti-palwal-news-c-1-1-noi1080-829364-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: आईटीआई में दाखिले के लिए छुट्टी के दिन भी खुलेगा संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: आईटीआई में दाखिले के लिए छुट्टी के दिन भी खुलेगा संस्थान
Fri, 18 Aug 2023 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। नूंह जिले की नौ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में रिक्त सीटों को भरने के लिए चल रही ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया में विद्यार्थियों की भीड़ जुट रही है। इसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आईटीआई में रिक्त सीटों पर जल्दी ही दाखिले पूरे हो जाएंगें। यह जानकारी सुधीर कुमार प्रधानाचार्य आईटीआई फिरोजपुर झिरका ने दी।
जानकारी देते हुए सुधीर कुमार ने बताया कि ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के तहत रोजाना नई मेरिट लिस्ट जारी की जा रही है। इसमें शामिल होने वाले विद्यार्थियों के उसी दिन दाखिले किए जा रहे हैं। छात्रों के रूझान को देखते हुए इस कार्य को पूरा करने के लिए शनिवार एवं इतवार को भी संस्थान खोले जा रहे हैं। जिले की नौ आईटीआई में लगभग 3092 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार चरणों की दाखिला प्रक्रिया चली। इसके बावजूद जो सीटें खाली रह गईं उन पर दाखिला 25 अगस्त तक ऑन द स्पॉट किया जाएगा। विद्यार्थियों के रूझान को देखते हुए उम्मीद है सभी संस्थानों में शत-प्रतिशत दाखिले का लक्ष्य पूरा निश्चित अवधि में पूरा किया जा सकेगा। अब तक दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थी अपनी रूचि अनुसार किसी भी ट्रेड में खाली सीटों पर दाखिला ले सकते हैं।