फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   informed about measures to protect from cyber fraud.

Palwal News: ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
informed about measures to protect from cyber fraud.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। आमजन को वित्तीय मामलों के प्रति जागरूक और सशक्त बनाने के उद्देश्य से गांव सदई में विशेष वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़ के महाप्रबंधक पंकज सेतिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग और डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से बैंक खाते की गोपनीय जानकारी, पासवर्ड, एटीएम पिन या अन्य संवेदनशील विवरण साझा न करें। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के साथ आरबीआई की लोकपाल योजना की जानकारी भी दी। शिविर में हरियाणा ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष सुमन्त कुमार, केनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार, अग्रणी बैंक प्रबंधक सागर फलदू सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों को बचत, ऋण, डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय समावेशन योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं, बैंकर्स बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार, एटीएम सेवाओं और पात्र लोगों तक ऋण पहुंच बढ़ाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed