फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Info provided regarding the POCSO Act and legal rights

Palwal News: विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट व विधिक अधिकारों की दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Info provided regarding the POCSO Act and legal rights
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। सोमवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल), पलवल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीएलएसए की ओर से विधिक जागरूकता एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीजेएम-कम-सचिव डीएलएसए हरिश गोयल ने विद्यार्थियों को निशुल्क विधिक सेवाओं एवं विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से पॉक्सो अधिनियम-2012 के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह कानून बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाया गया है।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार की गलत हरकत, उत्पीड़न या शोषण होता है तो वे उसे अपने तक सीमित न रखें, बल्कि तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक, स्कूल प्रशासन, पुलिस अथवा संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दें, ताकि समय पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम में बच्चों को साइबर सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य शिव दयाल गौतम, लीगल लिटरेसी क्लब की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शारदा पराशर सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। जागरूकता कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed