फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   In the new year, the journey will be pleasant after the completion of the construction of the elevated bridge.

नए साल में एलिवेटेड पुल का निर्माण पूरा होने से सुहाना होगा सफर

Sun, 26 Dec 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
In the new year, the journey will be pleasant after the completion of the construction of the elevated bridge.
पलवल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाया गया एलिवेटेड पुल। - फोटो : Palwal
पलवल। अच्छे-बुरे अनुभवों के साथ वर्ष 2021 विदा हो रहा है। कोरोना काल की वजह से इस साल कई परियोजनाओं का काम पूरा नहीं हो पाया। बढ़ते प्रदूषण के कारण निर्माण कार्यों पर लगी रोक से परियोजनाएं अधूरी रह गईं। कोराना महामारी का भी परियोजनाओं पर विशेष प्रभाव रहा। अब नए साल में पलंबासुर की नगरी पलवल में नई सौगातें मिलने की उम्मीद हैं। शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए पांच साल से राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए जा रहे एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य पूरा होगा। इसके अलावा तीन साल बाद रसूलपुर व बामनीखेड़ा रेलवे पुल का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। वडोदरा एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी मिलने से मुंबई की राह आसान होगी। इसके साथ केजीपी एक्सप्रेसवे की अलीगढ़ रोड से कनेक्टिविटी शहर को रफ्तार देने का काम करेगी। पेश है अमर उजाला संवाददाता प्रवीण बैंसला की रिपोर्ट
विज्ञापन

2021 की उपलब्धियां
1- पिछले कई साल से बंद पड़ा एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ। काम में तेजी लाई गई और काम को लगभग पूरा कर लिया गया। पुल के साथ नाले का काम पूरा कर लिया गया, इसके अलावा नीचे की सड़क का चौड़ीकरण कर यातायात को सुगम किया गया।
विज्ञापन

2- राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने पुलों पर लाइटों को लगाकर जगमग किया गया। सभी अवैध कटों को बंद कर राजमार्ग के दोनों तरफ ग्रिल लगाने का काम पूरा किया गया, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। राजमार्ग पर जगह-जगह रिफ्लेक्टर व लाइटें लगाई गईं, ताकि कोहरे के कारण हादसे न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

3- राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम का कारण बनने वाले बामनीखेड़ा, पृथला व हुडा चौक पर पुल की सौगात मिली, जिससे पलवल से फरीदाबाद के बीच यातायात सुगम हो गया। पलवल से होडल की तरफ के सभी पुलों को शुरू किया गया।
4. मुख्यमंत्री ने पलवल में केएमपी एक्सप्रेसवे के समीप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने की घोषणा की।
2022 से उम्मीद
1. राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब तीन किलोमीटर लंबे एलिवेटेड पुल की सौगात मिलेगी। पुल के बनने से वाहन बिना शहर में प्रवेश करे, पुल के ऊपर से ही जा सकेंगे। इससे शहर को जाम मुक्त करने में काफी मदद मिलेगी। पुल के शुरू होने से वाहन चालकों का सफर भी काफी सुगम हो जाएगा।
2. रसलूपर व बामनीखेड़ा फाटक पर बनाए जा रहे रेलवे पुलों का निर्माण कार्य पूरा होगा। पुलों की सौगात मिलने से बैसलात व हसनपुर के सैकड़ों गांवों को फायदा मिलेगा। पुल के कारण रास्ते बंद होने से अभी लोगों को काफी मशक्कत उठानी पड़ रही है। मिनटों का सफर घंटों में तय होता है।
3. कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे को अलीगढ़ रोड से जोड़ने के लिए इंटरचेंज बनाया जाएगा। इंटरचेंज के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है। इंटरचेंज बनने से शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश बंद होगा, जिससे शहर में जाम व प्रदूषण दोनों से छुटकारा मिलेगा।
4. पलवल को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा, जिससे पलवल के विकास के पंख लगेंगे। पलवल में नए उद्योग आने की उम्मीद बनेगी। लोगों को मुंबई जाने के लिए गुरुग्राम जिले की बजाय पलवल से ही एक्सप्रेसवे से चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी।
5. शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक लाइटों को दुरुस्त किया जाएगा। शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की उम्मीद है, जिससे अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।
सरकार की मंशा ठीक न होने से काफी परियोजनाएं अधर में लटकी हुई हैं। परियोजनाओं को पूरा करने से पहले ही बार-बार ठेकेदार कंपनियां काम को अधूरा छोड़कर भाग जाती हैं, जिससे जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
- करण सिंह दलाल, पूर्व मंत्री
पलवल का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। नए साल में एलिवेटेड पुल का निर्माण पूरा होते ही पलवल के साथ राजमार्ग से गुजरने वाले सभी लोगों फायदा मिलेगा। अन्य परियोजनाओं का कार्य भी जल्द से जल्द पूरा होने की उम्मीद है। सड़कों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

- दीपक मंगला, विधायक पलवल
पलवल में यातायात को सुगम बनाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। सभी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर विशेष तौर से कार्य किया जा रहा है, ताकि निर्धारित समय पर कार्य को पूरा किया जा सके। नए साल में जिलेवासियों को कई सौगातें मिलेंगी।
- कृष्ण कुमार, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed