{"_id":"56e996ed4f1c1b456e8b4645","slug":"illegal-colony-s-will-be-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कालोनियों पर चलेगा पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कालोनियों पर चलेगा पीला पंजा
palwal
Updated Wed, 16 Mar 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद अधिकारियों ने परिषद की सीमा में अवैध कालोनियां काटने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। कालोनी काटने वालों को नोटिस भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। परिषद की इस कार्रवाई से भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
होडल से गढी पट्टी व भुलवाना से बेढ़ा पट्टी रोड पर कई भूमाफिया कृषि योग्य जमीनों पर अवैध रूप से कालोनियां काट रहे हैं। यह भूमाफिया इन कालोनियों को वैध व प्रशासन से पारित कालोनियां बताकर लोगों को ठगने के काम में लगे हुए हैं। इनके झांसे में आए लोग इन प्लॉटों पर इमारत खड़ा करने की सोचते हैं तो उन्हें पता चलता है कि यह जगह तो अवैध है जो सिर्फ कृषि के योग्य है।
विज्ञापन
ऐसी ही कट रही अवैध कालोनियों को ढहाने के लिए नगर परिषद ने कमर कस ली है। नगर परिषद के एमई ओमदत्त ने बताया कि परिषद की ओर से अवैध कालोनी काटने वाले भूमाफियाओं को नोटिस दे दिए गए हैं। उन्हें 27 मार्च तक का समय दिया गया है। वह या तो अवैध काटे जाने वाली कालोनियों को स्वयं तोड़ दें, नहीं तो 28 मार्च को परिषद जेसीबी से इन कालोनियों की प्लॉटिंग को गिरा देगी।
विज्ञापन