फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   If the paper is leaked, the department will recover the cost of re-examination from the center superintendent.

Palwal News: पेपर लीक होने पर केंद्र अधीक्षक से दोबारा परीक्षा का खर्च वसूलेगा विभाग

Thu, 14 Mar 2024 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
If the paper is leaked, the department will recover the cost of re-examination from the center superintendent.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। परीक्षा केंद्र-14 से 12वीं कक्षा के राजनीतिक विज्ञान का प्रश्न पत्र लीक होने पर दोबारा परीक्षा का खर्चा केंद्र अधीक्षक से वसूला जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। मामले में जिला प्रश्न पत्र प्रभारी की शिकायत पर कैंप थाना पुलिस ने केंद्र अधीक्षक सहित चार नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दरअसल, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। बुधवार को 12वीं कक्षा के राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान पलवल स्थित परीक्षा केंद्र नंबर 14 से प्रश्न पत्र लीक हो गया। मामले में जिला प्रश्न पत्र प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने कैंप थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी डयूटी जिला पलवल में बतौर प्रश्न पत्र प्रभारी लगाई हुई है। बीती 13 मार्च को राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा थी। दोपहर के करीब ढाई बजे उन्हें बोर्ड मुख्यालय से सूचना प्राप्त हुई कि हरियाणा स्कूल से प्रश्न पत्र बाहर आया है। सूचना के आधार पर वह अपनी टीम के सदस्य सुनील कुमार व सलीम के साथ स्कूल पहुंचे। उन्होंने पाया कि लीक हुआ प्रश्न पत्र हरियाणा स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र को अलॉट हुआ है। यह प्रश्न पत्र छात्रा आरजू को दिया गया है। परीक्षा केंद्र पर केंद्र अधीक्षक पीतांबर तेवतिया, रोहताश रावत, सुखबीर सिंह, विजय बाला की तैनाती थी। इस कार्य से नकलचियों के हौसले बुलंद होते हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केंद्र अधीक्षक से खर्चा वसूलने का है प्रावधान
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के सहायक सचिव की तरफ से निर्देश हैं कि परीक्षा केंद्र से पेपर बाहर जाने या अन्य किसी कारण से पवित्रता भंग होने पर परीक्षा रद्द की जाती है तो संबंधित परीक्षा केंद्र अधीक्षक से दोबारा होने वाली परीक्षा का खर्चा वसूला जाएगा। निजी स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र के केंद्र अधीक्षक की लापरवाही की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। निर्देश आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed