फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   If the demand is not met then there will be a big movement

मांग नहीं मानी तो होगा बड़ा आंदोलन

Fri, 02 Oct 2020 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
If the demand is not met then there will be a big movement
पलवल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ एवं शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजन में नौकरी बहाली को लेकर यहां चल रहा अनशन शुक्रवार को 110वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान शिक्षकों ने चेतावनी दी कि अगर छह अक्तूबर की वार्ता में सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रधान वेदपाल और महासचिव गीतेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने व्यस्तता के चलते नौकरी बहाली के लिए 1 अक्तूबर को होने वाली वार्ता को आगे बढ़ाते हुए 6 अक्तूबर कर दिया है। शिक्षक हर दिन को कठिन संघर्ष के रूप में ले रहे हैं, क्योंकि 1983 निर्दोष परिवारों को बेवजह परेशान किया गया है। आर्थिक संकट किसी महा आपदा से कम नहीं है। इसलिए धैर्य रखकर सरकार के अगले कदम की प्रतीक्षा करेंगे। शिक्षक नेताओं ने उम्मीद जताई कि सरकार 6 अक्तूबर को नौकरी बहाली की मांग को पूरा करेगी। वहीं चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो मजबूरन बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। इस मौके पर जोगेंद्र, सुनील, रामपाल, रमेश, सतीश, राजेश, प्रेमलता, उर्मिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed