{"_id":"61cf4104153aac3a59008988","slug":"if-cultural-programs-were-held-on-the-eve-of-the-new-year-blankets-were-distributed-to-the-needy-somewhere-palwal-news-noi6244166143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल की पूर्व संध्या पर कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए तो कहीं जरूरतमंदों को बांटे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल की पूर्व संध्या पर कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए तो कहीं जरूरतमंदों को बांटे कंबल
विज्ञापन
पलवल। जिले में शुक्रवार को लोगों ने वर्ष 2021 को विदाई देने तथा आने वाले नए वर्ष 2022 की पूर्व संध्या पर कहीं गरीब व जरूरतमंदों को गर्म कंबल, जूते, जर्सियां वितरित की तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौज मस्ती की। वहीं आर्य समाज से जुड़े लोगों ने घरों पर यज्ञ किया। काफी लोग नया साल मनाने के लिए पूर्व संध्या पर मथुरा-वृंदावन घूमने निकल गए। पलवल में राजमार्ग पर स्थित ढाबों व शहर के अंदर रेस्तराओं पर भी लोगों की खासी भीड़ नजर आई। लोगों ने ढाबों, होटलों व रेस्तराओं पर परिवार सहित भोजन किया। वहीं शहर के एक चिकित्सक दंपति ने नए साल की पूर्व संध्या पर अपने घर पर सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों को बुलाकर कोरोना से बचाव रखने के लिए जागरूक किया।
उधर रात को नए साल के आगमन को लेकर ढाबों, होटलों व सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग न हो उसके लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस द्वारा दिनभर ढाबों पर जाकर पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली तो शाम ढलने पर गश्त की। इतना ही नहीं पलवल जिले की सीमाओं पर पुलिस द्वारा नाके लगाकर वाहनों की भी जांच की गई। उधर प्रशासन की भी नए साल के कार्यक्रमों पर पूरी नजर रही। उपायुक्त के निर्देश पर जिले में आयोजित होने वाले नए साल के कार्यक्रमों पर पूरी नजर रही कि कहीं कोरोना गाइड लाइनों का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है।
पलवल में कुछ होटलों पर हुई सांस्कृतिक संध्या
नए साल की पूर्व संध्या पर शहर के कुछ होटलों पर सांस्कृतिक संध्या भी रखी गई। शहर में स्थित पप्पन प्लाजा पर तबला वादक जतिन धींगडा के साथ लाइव शो आयोजित किया गया। उसके अलावा ग्रांड प्रकाश ढाबा पर डीजे नाइट हुई तो अन्य ढाबों पर भी संगीतमय कार्यक्रम हुए। जिनमें लोग गीतों व डीजे पर खूब नाचे। रात 12 बजे तक कार्यक्रम चलते रहे। इन कार्यक्रमों में लोग शाम ढलने के साथ ही रात 8 बजे से ही पहुंचने शुरू हो गए। होटल व ढाबा संचालकों ने इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए नया साल मनाने को विशेष खानपान के साथ पैकेज दिए गए थे। काफी लोग फरीदाबाद व गुरुग्राम भी नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेने गए।
विज्ञापन
रोटरी क्लब संस्कार ने मनाया नया साल
रोटरी क्लब संस्कार द्वारा ग्रांड प्रकाश ढाबा पर नए साल के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। प्रधान पराग चुटानी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने गेम खेले तथा डीजे पर नृत्य किया। पराग चुटानी ने बताया कि वर्ष 2021 को इस अवसर पर विदाई दी गई तथा नए साल पर समाज के लिए कुछ करने तथा जरूरतमंदों की सहायता करने का संकल्प भी लिया गया।
चिकित्सक दंपति ने किया कोरोना से बचाव को जागरूक
शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ. प्रशांत गुप्ता तथा उनकी पत्नी महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा अग्रवाल ने नए साल की पूर्व संध्या पर सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। उन्होंने संस्थाओं से जुड़े लोगों के साथ नए साल पर चाय पार्टी कर कोरोना से कैसे बचा जाए तथा लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। उन्होंने संस्थाओं के सदस्यों से कहा कि वे घर से बाहर निकलने पर मास्क पहने तथा कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाएं। ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण शिविर लगवाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने संकल्प दिलवाया कि नए साल पर कोरोना से बचाव के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने नए साल की पूर्व संध्या पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की रात को गश्त करने तथा ढाबों व होटलों पर नजर रखने के पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाईं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में नए साल के उपलक्ष्य में सभी ढाबों व होटलों पर नजर रखी जा रही है। विशेष जांच की जा रही है। शराब पीने व पिलाने वालों पर विशेष नजर रही। उन्होंने कहा कि नए साल पर कोई हुड़दंग न हो, उस पर पूरी नजर पुलिस की है। सीमाओं पर नाकाबंदी की गई है तथा बाहर से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।