फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Husband makes unnatural relations when told to in-laws they said you have to do as he says

थाने में बोली महिला: पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध, ससुराल वालों को बताया तो बोले- जैसा वो कहे वैसा करना होगा

Fri, 03 Nov 2023 07:47 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Nov 2023 07:47 PM IST
सार

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति दहेज की मांग पूरी न करने पर उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौण संबंध बनाता था, जिसकी शिकायत पीड़िता ने अपने सास-ससुर से की तो उन्होंने व अन्य ससुरालजनों ने कहा कि जो वह कहता वही करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Husband makes unnatural relations when told to in-laws they said you have to do as he says
महिला ने पति पर लगाया अप्रकृतिक संबंध बनाने का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता ने पति पर जबरन अप्राकृतिक यौण संबंध बनाने व ससुर पर छेडछाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति सहित छह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 

महिला थाना प्रभारी सुशीला के अनुसार, एक विवाहिता ने दी शिकायत में कहा है कि उसी शादी जनवरी 2022 में हुई थी। शादी के बाद से पति व अन्य ससुराल वाले दहेज में बड़ी गाड़ी व पांच लाख नगद की मांग कर उसे परेशान करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति दहेज की मांग पूरी न करने पर उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौण संबंध बनाता था, जिसकी शिकायत पीड़िता ने अपने सास-ससुर से की तो उन्होंने व अन्य ससुरालजनों ने कहा कि जो वह कहता वही करना पड़ेगा। 

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है की इसका फायदा उठाते हुए उसके ससुर ने भी उसके साथ छेडछाड़ की। पीड़िता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसकी बच्चों को लूटकर मारपीट कर उसे घर से बाहर धकेल दिया। जिसके बाद पीड़िता को पहले बल्लभगढ़ व फिर पलवल के अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया। जिसकी एमएलआर की कॉपी भी पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति सहित छह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed