फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Hospital operator cheated by promising to join the panel of mediclaim companies

Palwal News: मेडीक्लेम कंपनियों के पैनल से जुड़वाने का झांसा देकर अस्पताल संचालक को ठगा

Thu, 14 Mar 2024 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hospital operator cheated by promising to join the panel of mediclaim companies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। मेडिक्लेम कंपनियों के पैनल से जुड़वाने के नाम पर आरोपियों ने एक निजी अस्पताल संचालक से1.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने एक महिला से अस्पताल का निरीक्षण कराया और अस्पताल संचालक को अपने झांसे में लेकर रुपये ले लिए। अस्पताल के पैनल में न जुड़ने पर संचालक को धोखाधड़ी का अहसास हुआ और मामले की शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अस्पताल संचालक की शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

जांच अधिकारी देवी सिंह के अनुसार न्यू सोहना रोड स्थित उपकार अस्पताल के संचालक डॉ.नरेश चंद्र गुप्ता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 10 अक्तूबर 2023 को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह मेडिकल क्लेम कंपनियों को अस्पताल के पैनल में जुड़वाने का कार्य करता है। वह उनके अस्पताल को मेडिकल क्लेम कंपनियों के पैनल में दर्ज करा देंगे। उसके बाद लगातार उसके पास आरोपियों के फोन आते रहे। पैनल में जोड़ने के लिए कुछ रुपये और कागजात मांगे। वह ठगों की बातों में आ गया और हां कर दी। इसके कुछ दिन बाद डॉ.सुप्रिया नाम की एक महिला अस्पताल में आई और कहा कि वह अस्पताल को मेडिक्लेम कंपनियों के पैनल में जुड़वा देगी। महिला ने अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल के कागजात ले लिए। महिला ने अस्पताल को कंपनियों के पैनल में जुड़वाने के लिए 1.20 लाख रुपयों की मांग की। बीती छह दिसंबर को यह राशि अस्पताल संचालक ने यूपीआई के जरिए उक्त महिला के खाते में डाल दी। उसके बाद न तो अस्पताल पैनल से जुड़ा और न ही उसके रुपये वापस किए। अस्पताल संचालक को बाद में पता चला कि उसके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed