फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Honeytrap gang busted, four including three women arrested, 25 on radar

Palwal News: हनीट्रेप गिरोह का भंडाफोड़, तीन महिलाओं सहित चार गिरफ्तार, 25 रडार पर

Sat, 27 May 2023 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Honeytrap gang busted, four including three women arrested, 25 on radar
27पीएएलपी8- कैंप थाना पुलिस की गिरफ्त में हनीट्रेप का आरोपी अमित।
विज्ञापन

पलवल व राजस्थान में कई लोगों को बना चुके हैं शिकार, लाखों रुपये की ठगी
पुलिस कर्मी व पीजी संचालक भी शामिल, शादी कराने के नाम पर भी करते थे ठगी
शादी के बाद जेवरात लेकर रफूचक्कर हो जाती थी दुल्हन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हनीट्रेप में फंसाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का कैंप थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक सब इंस्पेक्टर की अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख रुपये मांगे थे तथा उसकी गाड़ी व रुपये ऐंठ लिए। सब इंस्पेक्टर के अलावा गिरोह के सदस्य कई अन्य पुलिस कर्मियों, अधिकारियों, पंचायत मेंबर व दर्जनों लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। गिरोह लोगों की शादी कराकर भी ठगी करने का काम करता है। गिरोह में करीब 15 महिलाओं सहित 25 से 30 लोग शामिल हैं। गिरोह के साथ कई पुलिस कर्मियों की संलिप्तता भी बताई गई है। आरोपी पुलिस थानों तथा सीएम विंडो पर शिकायत देकर लोगों को डराने का काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
डीएसपी मुख्यालय शाकिर हुसैन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि चांदहट थाना में कार्यरत होशियार सिंह ने बीती 22 मई को कैंप थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि नवंबर 2022 में वह डायल 112 की गाड़ी पर तैनात था। एक रात पंचकूला मुख्यालय से उसे फोन आया कि अलीगढ़ रोड़ पर नगीना उर्फ नगमा नामक महिला की गाड़ी खराब हो गई है। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गया और मौके पर नगीना व प्रीति मिली। उनकी गाड़ी में सीएनजी खत्म थी। उसने गाड़ी में सीएनजी भरवाई तो उनके पास रुपये नहीं थे। पंप कर्मियों ने रुपये देने के बाद गाड़ी ले जाने के लिए कहा। दो दिन बाद उसके पास नगीना ने फोन कर अश्लील बातचीत की और बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया। रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर नगीना ने अलग-अलग बार में उससे 10 हजार रुपये ले दिए। 12 मई 2023 को रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर नगीना और प्रीति उससे उसकी गाड़ी और चार हजार रुपये ले गई। इसके बाद नगीना व प्रीति गाड़ी लेकर अमरपुर आई और उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा। वह उन्हें छोड़ने के लिए चल दिया तो महिलाओं ने जबरदस्ती नशीला पदार्थ मिलाकर शराब पिला दी। उसे न्यू कॉलोनी स्थित एक मकान में ले जाया गया, जहां उसे अमित, इंद्रा नाम की महिला और एक अन्य व्यक्ति मिला। नशे की हालत में इंद्रा के साथ उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बीती 16 मई को नगीना व इंद्रा ने उससे उसकी गाड़ी ले ली और धमकी देते हुए कहा कि 20 लाख रुपये नहीं दी तो उसे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसा देंगे तथा उसे बदनाम करे देंगे।
विज्ञापन

उसके बाद उसके खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत लगा दी। बदनामी के डर से वह बुरी तरह खबरा गया। कई बार उसका आत्महत्या तक करने का मन किया। वह बहुत ज्यादा परेशान रहने लगा। साथी सब इंस्पेक्टर द्वारा परेशानी का कारण पूछने पर उसने हिम्मत करके पूरा मामला बताया तो उसने मामले की शिकायत पुलिस को देने के लिए कहा। उसकी सलाह पर कैंप थाना पुलिस में तीन महिलाओं सहित पांच के खिलाफ हनीट्रेप का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आरोपियों को किया गया काबू
सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर सब इंस्पेक्टर जीतराम के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले में कार्रवाई शुरू की गई। पहले यूपी के जिला गौतमबुद्ध नगर निवासी नगीना को काबू किया। महिला से पुलिस अधिकारी की वैगनआर गाड़ी व वीडियो बनाने वाले मोबाइल को बरामद किया। उसके बाद राजस्थान निवासी इंद्रा को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन व 17 हजार रुपये बरामद किए गए। उसके बाद राजस्थान गोबिंदपुरा निवासी प्रीति को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन, दो हजार रुपये व जेवरात बरामद किए गए। उसके बाद हथीन के रुपडाका गांव निवासी अमित को गिरफ्तार किया गया।
करीब 20 महिलाओं सहित 30 लोग गिरोह में शामिल
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह में करीब 30 महिला-पुरुष काम करते हैं। महिलाओं द्वारा लोगों को अपने जाल में फंसाया जाता है। जवाहर कैंप में पीजी चलाने वाली महिला भी उनके साथ मिली हुई है। पिछले तीन साल वे पलवल जिले के दर्जनों लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। आरोपियों ने पुलिस कर्मियों, अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारी, पंचायत मेंबरों व 80 साल के बुजुर्गों के साथ तक ठगी की है। एक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी को उन्होंने ठगा है। एक महिला व पुरुष पुलिस कर्मी उनका साथ देते हैं, जो पीड़ित के पास फोन कर डराते हैं, जिससे पीड़ित जल्द से जल्द समझौते के नाम पर रुपये दे देता है। सीएम विंडो पर झूठी शिकायत पर देकर भी लोगों को डराया जाता है। पुलिस की रडार पर अभी 25 महिला पुलिस हैं।
आरोपियों ने बताया कि उनके कुछ साथी शादी कराने के नाम पर लोगों को फंसाते हैं। वे लड़की का परिवार बनकर लोगों से शादी के नाम पर लाखों रुपये ले लेते हैं। शादी के बाद दुल्हन पर चढ़ाए जेवरों को हड़प लेते हैं तथा उसके बाद दहेज के मामले में फंसाने के नाम पर रुपये ऐंठ लेते हैं। कई बार ज्यादा जेवरात मिलने पर दुल्हन फरार हो जाती है। अभी तक ऐसे दो मामले राजस्थान के जयपुर व नीमका थाना अंतर्गत अंजाम देने के बारे में जानकारी मिली है।

हनीट्रेप गिरोह का खुलासा हुआ है। फिलहाल तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभी 25 लोग पुलिस की रडार पर हैं। कुछ पुलिस कर्मियों की संलिप्तता की बात सामने आई है, जिनकी जांच भी जा रही है। - लोकेंद्र सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed