फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Hearing on the objections of voters from 19

मतदाताओं के आपत्तियों पर सुनवाई 19 से

Tue, 13 Jul 2021 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Hearing on the objections of voters from 19
पलवल। राज्य निर्वाचन आयोग ने परिषद चुनावों की तैयारियों के संबंध में सभी वार्डों की मतदाता सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। वार्ड एक से पांच तक मतदाताओं के दावे/ आपत्तियों का निपटान करने के लिए 19 जुलाई की तारीख तय की गई है। वार्ड छह से 10 तक 20 जुलाई, वार्ड 11 से 15 तक 22 जुलाई, वार्ड 16 से 20 तक 23 जुलाई, वार्ड नंबर 21 से 25 तक 26 जुलाई तथा 26 से 31 वार्ड तक 27 जुलाई सुनवाई का समय निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रभारी कुलदीप मलिक के अनुसार, वार्ड एक के लिए राजकीय स्कूल अगवानपुर तय किया गया है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 2 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नया गांव, वार्ड नंबर 3 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किठवाड़ी, वार्ड नंबर 4 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर, वार्ड 5 का बूथ रोज गार्डन स्कूल, वार्ड नंबर 6 के लिए सरकारी स्कूल इस्लामाबाद, वार्ड नंबर 7 के लिए इस्लामाबाद स्कूल, वार्ड नंबर 8 के लिए सरकारी स्कूल हरी नगर, वार्ड नंबर 9 के लिए रोनीजा स्कूल, वार्ड नंबर 10 के लिए सरकारी स्कूल कुसलीपुर को बूथ बनाया गया है। इनके अलावा वार्ड 11 का बूथ शहीद महीपाल भवन, वार्ड 12 का बूथ सरकारी लाइब्रेरी कैंप, वार्ड 13 का बूथ पंजाबी धर्मशाला, वार्ड 14 का बूथ आर्य समाज मंदिर, वार्ड 15 का बूथ वशिष्ठ विद्या मंदिर, वार्ड 16 का बूथ राजकीय स्कूल सल्लागढ़, वार्ड 17 का बूथ खोटा मंदिर, वार्ड 18 का बूथ शहीद महिपाल स्मारक, वार्ड 19 का बूथ मंडी धर्मशाला, वार्ड नंबर 20 का बूथ बाल भवन, वार्ड 21 का बूथ टैगोर स्कूल, वार्ड 22 का बूथ बघेल चौपाल, वार्ड 23 का बूथ हनुमान मंदिर आर्य नगर, वार्ड 24 का बूथ महाराणा प्रताप भवन, वार्ड 25 का बूथ सरकारी स्कूल नंबर दो, वार्ड 26 का बूथ आंबेडकर चौपाल, वार्ड 27 का बूथ सरकारी स्कूल रायपुर, वार्ड 28 का बूथ राजकीय कन्या स्कूल, वार्ड 29 का बूथ दयानंद स्कूल, वार्ड 30 का बूथ सरकारी स्कूल आल्हापुर, वार्ड नंबर 31 का बूथ नगर परिषद लाइब्रेरी में बनाया गया है।
विज्ञापन

निर्देशों के अनुसार वार्ड एक से आठ तक टीम लीडर कृष्ण गोपाल जेई, वार्ड नौ से 17 बलजीत बीआई, 18 से 25 चिम्मन लाल बीआई और 25 से 31 तक सुनील कुमार जेई को बनाया गया है। सब इंचार्ज वार्ड एक से 15 तक सतेंद्र एमई और वार्ड 16 से 31 तक संजय कुमार एमई को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed