{"_id":"5f206eef8ebc3e63d8744430","slug":"heap-of-dirt-became-a-disaster-palwal-news-noi5263778152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में आफत बने हुए हैं गंदगी के ढ़ेर, बीमारियों को दे रहे न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में आफत बने हुए हैं गंदगी के ढ़ेर, बीमारियों को दे रहे न्योता
विज्ञापन
आगरा चौक के समीप राजकीय स्कूल के सामने लगा गंदगी का ढ़ेर।
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में आफत बने गंदगी के ढेर
पलवल। कोरोना संक्रमण के संबंध में प्रशासन द्वारा उठाए गए सभी कदम उस समय बेकार हो जाते हैं, जब जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर बीमारियों को न्योता देते नजर आते हैं। शहर में लगे गंदगी के ढेरों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बारिश होते ही सड़क पर पड़ी गंदगी बहकर नालियों में चली जाती है, जिससे शहर में जलभराव की समस्या भी होने लगती है। गंदगी की समस्या को देखकर भी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है। गाइडलाइन के अनुसार, लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। लोगों के मास्क न पहनने पर जमकर चालान भी किए जा रहे हैं, लेकिन नगर परिषद की लापरवाही के कारण बीमारियों को न्योता दे रहे गंदगी के ढेर प्रशासन को नजर नहीं आ रहे हैं। आम जनता को उनकी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, लेकिन कर्मचारियों की गलती पर कार्रवाई करने वाला कोई नहीं है। गांव मेघपुर में प्रशासन द्वारा निर्धारित कचरा डंपिंग केंद्र पर एनजीटी की रोक के बाद हालात बद से बदतर हो रहे हैं। कूड़ा उठाने को लेकर सामाजिक संस्थाएं लगातार शिकायतें नगर परिषद और जिला उपायुक्त से कर रही हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। स्थानीय निवासी विजय, राहुल हरसाना, महेंद्र, राजेंद्र, सुभाष, पप्पू, समय सिंह, रक्कू का कहना है कि कई बार नगर परिषद में सफाई के संबंध में शिकायतें की गईं, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।
इन स्थानों पर लगे हैं गंदगी के ढेर
शहर में राजमार्ग महर्षि दयानंद आगरा चौक के समीप, राजमार्ग से रसूलपुर रोड, किठवाड़ी चौक, न्यू कॉलोनी में श्रद्धानंद पार्क के समीप, पुराना जीटी रोड पर मोती कॉलोनी स्थित नाले किनारे, पीर वाली गली के सामने और बाल भवन के समीप, माल गोदाम रोड पर दयाबस्ती के समीप, रेलवे रोड पर नाले के समीप और खोटा मंदिर के सामने, शेखपुरा में बैंड मार्केट, सब्जी मंडी के समीप, सल्लागढ़ राजकीय स्कूल के सामने, सोहना रोड पर हथीन गेट के समीप सहित कई स्थान ऐसे हैं, जहां पर गंदगी के ढेर पड़े रहते हैं।
विज्ञापन
शहर में नियमित सफाई करवाई जा रही है। सफाई कर्मचारियों को प्रतिदिन कूड़ा उठाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं पर कोई समस्या है तो उसका जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा।
- इंदू भारद्वाज, चेयरपर्सन, नगर परिषद पलवल