{"_id":"607489028ebc3ec89761fe70","slug":"health-workers-took-out-a-procession-in-the-city-palwal-news-noi576796629","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मियों ने शहर में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मियों ने शहर में निकाला जुलूस
विज्ञापन
पलवल। नागरिक अस्पताल में सोमवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर आउटसोर्सिंग के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान प्रह्लाद ने की। संचालन सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपप्रधान बनवारीलाल ने किया।
सर्व कर्मचारी संघ जिले के प्रधान राजेश शर्मा, जिला सचिव योगेश ने बताया कि नागरिक अस्पताल में नए कॉन्ट्रेक्टर के आने से 15 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी। जबकि एक तरफ तो सरकार ये कहती है ठेकेदार बदल सकता है, लेकिन कर्मचारी नहीं बदलेगा। उन्होंने कहा ठेकेदार सरकार के ही आदेशों की अवहेलना कर रहा है। कर्मचारियों के ई एस आई ,पी एफ़ खाते में नहीं डाले जा रहे हैं। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। समय रहते हुए अधिकारियों ने आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को काम पर वापस नहीं लिया तो सरकारी काम में बाधा की जिम्मेदारी अधिकारियों की रहेगी।
धरने के बाद कर्मचारी नारेबाजी करते हुए शहर में जुलूस निकाला। कर्मचारी सरकारी अस्पताल से प्रदर्शन करते हुए शहर के विभिन्न मार्गों व बाजारों से होते हुए वापिस नागरिक अस्पताल पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर कर्मचारी नेता राजकुमार डागर, देवेंद्र, मान सिंह, सबरजीत, रणजीत सिंह, कृष्ण कुमार, गोपाल, सुखबीर और नरेश आदि ने भी संबोधित किया।