फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Hasla submitted a memorandum of demands to the Chief Minister

हसला ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगों का ज्ञापन

Wed, 24 Mar 2021 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Hasla submitted a memorandum of demands to the Chief Minister
पलवल। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल के साथ बैठक की। इस दौरान अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

हसला के प्रधान बलबीर सिंह के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पलवल में सेक्शन ऑफिसर की स्थायी नियुक्ति कराने, प्राध्यापक एवं अध्यापकों के लंबित पड़े एसीपी मामलों को जल्द निपटाने, प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट को शीघ्र जारी करने, एलटीसी का बजट उपलब्ध कराने, ई-सैलरी पर बिल बनाने के लिए लिंक उपलब्ध कराने, अनुभव के आधार पर नियुक्त प्राध्यापकों को एचटेट एवं बीएड की अनिवार्यता से छूट प्रदान करने, नई पेंशन स्कीम की जगह पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, प्राध्यापकों को नियुक्ति समय से 5400 ग्रेड पे दिलवाने, उच्चतर शिक्षा सेवा के लिए पात्र यूजीसी सीएसआइआर नेट व पीएचडी धारक प्राध्यापकों को उच्चतर शिक्षा में प्राध्यापक के अवसर प्रदान करने, पदोन्नति पर अध्यापकों को कैप्ट पोस्ट खुलवाकर जिले में ही समायोजित करने की मांगें शामिल थीं। इसके बाद उपायुक्त नरेश नरवाल को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम ज्ञापन दिया। इस मौके पर हरि सिंह, कृष्ण कुमार, नंदकिशोर, प्रताप सिंह, अजय गौतम, वीरेंद्र कुमार शर्मा, अशोक कुमार आर्य, नफे सिंह, सत्यवती सतवीर डागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed