फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   group rape with minor

नाबालिग को खेतों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 13 Aug 2020 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
group rape with minor
पलवल। नाबालिग लड़की को खेतों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अंजू ने बताया कि एक पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 11 अगस्त को वह किसी काम से घर से बाहर गई थी और उसकी 13 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। पीड़िता जब वापस आई तो उसे अपनी बेटी घर पर नहीं मिली। पीड़िता ने आसपास काफी तलाश किया। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। दोपहर 2 बजे के करीब बेटी घर आ गई जिसकी हालात ठीक नहीं लग रही थी। पीड़िता ने बेटी से गहनता से पूछताछ की तो उसने बताया कि गोपाल व राहुल नामक युवक उसे अपने खेत पर ले गए और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गोपाल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed