फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Grandfather-granddaughter including four killed, three seriously injured in road accidents

Palwal News: सड़क हादसों में दादा-पोती सहित चार की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Sun, 23 Apr 2023 10:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Grandfather-granddaughter including four killed, three seriously injured in road accidents
23श्चड्डद्यश्च8- दादा-पोती को टक्कर मारने वाले कैंटर।
विज्ञापन

23श्चड्डद्यश्च9- पलवल अस्पताल में दाता-पोती की मौत के मामले में पोस्टमार्टम कार्रवाई करती पुलिस।
23श्चड्डद्यश्च10- अस्पताल में मौजूद मृतक सुरेश के परिजन।
23श्चड्डद्यश्च11- मृतक सुरेश का फाइल फोटो।
23श्चड्डद्यश्च12- मृतक आयुब का फाइल फोटो।
23श्चड्डद्यश्च13- मृतका आतिका का फाइल फोटो।
--------
कोट गांव में कैंटर ने बाइक सवार दादा व तीन बच्चों को मारी टक्कर, दादी-पोती की मौत
दूध की गाड़ी टायर फटने से बाइक से टकराई, एक की मौत, एक घायल
ईको कार की टक्कर से पैदल चल रहे युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में रविवार का दिन हादसों भरा रहा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दादा-पोती सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव कोट के समीप तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दादा-पोती की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बच्चों को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मुंडकटी थाना अंतर्गत टायर फटने से अनियंत्रित हुई दूध की गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरी घटना में होडल स्थित हसनपुर रेलवे पुल पर ईको कार की टक्कर से पैदल चल रहे युवक की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी वाहनों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
कैंटर ने बाइक सवार दादा-पोती को कुचला, दो घायल
सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि कोट से बिसरू रोड पर तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक पर सवार दादा व उसके बेटे के तीन बच्चों को कुचल दिया। हादसे में गांव कोट निवासी 60 वर्षीय आयुब खान, उसकी पांच वर्षीय पोती आतिका की मौत हो गई। हादसे में आतिका की बहन महरूना व भाई आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक कैंटर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। गांव निवासी बिलाल ने बताया कि आयुब खान व उसका बेटा कासिम मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करते थे। आयुब अपने बेटे के बच्चों के साथ बड़ी बेटी के यहां गांव बिसरू गया था। रविवार करीब सुबह 10 बजे वापस लौटते समय गांव के समीप ही कैंटर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। एक साथ दो लोगों की मौत से गांव में दुख का माहौल है, जबकि दो बच्चे अभी जिंदगी व मौत की जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-------
दूध की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव मुंडकटी के समीप दूध की गाड़ी टायर फटने से अनियंत्रित हो गई और साथ चल रही बाइक में टक्कर मार दी। यूपी के जिला प्रतापगढ़ के गांव डकुआ निवासी सुनील ने मुंडकटी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि प्रतापगढ़ का रहने वाला उसका जीजा सुरेश फरीदाबाद के अमृता अस्पताल की कैंटीन में कार्य करता था। शनिवार-रविवार रात को वह अपने साथी दीपक के साथ बाइक पर सवार होकर होडल की तरफ जा रहा था। रास्ते में मुंडकटी थाने के समीप दूध की गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे का कारण गाड़ी का टायर फटना बताया जा रहा है। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुरेश को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक को गंभीर हालत होते हुए फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईको कार की टक्कर से पैदल चल रहे युवक की मौत
होडल स्थित हसनपुर रेलवे पुल के ऊपर पैदल चल रहे युवक की ईको कार की टक्कर से मौत हो गई। होडल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर छत्रपाल के अनुसार, यूपी के जिला मथुरा के हताना गांव निवासी शुकंतलाल ने दी शिकायत में कहा कि वह और उसका भतीजा विक्रम होडल से पैदल-पैदल हसनपुर रेलवे पुल को क्रॉस कर रहे थे। उसका भतीजा उसके पीछे-पीछे चल रहा था। उसी दौरान पीछे से एक ईको कार तेज गति से आई और उसके भतीजे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भतीजा गंभीर रुप से घायल हो गया। पीड़ित ने कार का नंबर नोट कर लिया, लेकिन दुर्घटना के बाद कार चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। उसके बाद पीड़ित अपने भतीजे को उपचार के लिए होडल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। भतीजे को उपचार के लिए फरीदाबाद निजी अस्पताल में ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ईको कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed